Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

सितारगंज में मानसिक गणना का महाकुंभ: 500+ प्रतिभागियों के बीच मुदित राठी बने “चैंपियन ऑफ चैंपियंस”।

सितारगंज मोमी गार्डन, सितारगंज में आयोजित 17वीं यूसीमास उत्तराखंड अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2026 भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुई, जिसमें पूरे प्रदेश से 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी अद्भुत मानसिक गणना क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि प्रतिभागियों को मात्र 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करने की चुनौती दी गई, जिसे बच्चों ने आत्मविश्वास और कौशल के साथ पूरा किया। यूसीमास सितारगंज से भी 50 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया, जिन्हें डायरेक्टर हर्षित पाण्डे व दीपाली पाण्डे के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था और उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में 1000 से अधिक अभिभावक, 100 से अधिक शिक्षक एवं फ्रेंचाइजी तथा 70 से अधिक स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, प्रो. रंजन श्रीवास्तव एवं एसपी विजिलेंस राजेश भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन यूसीमास उत्तराखंड के निदेशक धर्मेंद्र सिंह तोमर एवं ममता तोमर ने किया। प्रतियोगिता में सितारगंज के मुदित राठी ने “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” का खिताब जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया, वहीं चैंपियन ट्रॉफी बुशरा तनवीर, यशमीत कौर, विनेह गरकोटी व मेधा पाण्डे को मिली; फर्स्ट, सेकंड, थर्ड, फोर्थ व फिफ्थ रनर-अप श्रेणियों में भी कई प्रतिभाशाली बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त किया। दोपहर बाद आयोजित पुरस्कार वितरण एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी में यूसीमास के लाभों पर प्रकाश डाला गया। यह आयोजन न केवल एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच बना, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित हुआ, जिसकी अभिभावकों व उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की।

Check Also
Close