Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

श्रीनगर में रोजगार का उत्सव-43 कनिष्ठ सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र,शिक्षा मंत्री ने खोले विकास के द्वार


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर की शैक्षणिक नगरी आज उस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी,जब परिश्रम,प्रतिभा और उम्मीदों को साकार रूप मिला। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 43 कनिष्ठ सहायकों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह अवसर केवल नियुक्ति पत्र वितरण तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह युवाओं के सपनों को साकार करने और प्रदेश में रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में उभरा। कार्यक्रम में उत्साह,गर्व और आत्मविश्वास का वातावरण देखने को मिला,जहां नव नियुक्त युवाओं के चेहरों पर भविष्य की नई उम्मीदें स्पष्ट झलक रही थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ.रावत ने सभी नव नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार नहीं,बल्कि जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा,पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करने की प्रेरणा दी। बड़ी घोषणाओं से शिक्षा और विकास को नई दिशा अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए प्रदेश के विकास और शिक्षा व्यवस्था को नई गति देने का संकेत दिया-छात्रसंघ चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा,शिक्षा विभाग में अब तक 16 हजार से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की जानकारी शीघ्र ही 500 प्राथमिक शिक्षकों एवं सहायक अध्यापक (एलटी) संवर्ग की भर्तियां निकालने की घोषणा। श्रीनगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 72 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना,जिससे भविष्य में 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। डॉ.रावत ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान में 90 प्रतिशत से अधिक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं,जबकि इस वर्ष 30 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि 1000 छात्रों को उत्तराखंड भ्रमण पर भेजा जाएगा प्रदेश में तीन नए पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित किए जाएंगे। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि 1 मई से विद्यालय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक संचालित होंगे। साथ ही सप्ताह में एक दिन बैग रहित दिवस रखा जाएगा,जिसमें छात्रों को खेल,कला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की निदेशक कंचन देवराड़ी,प्रधानाचार्य मीना गैरोला,खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतर सिंह असवाल,दिनेश असवाल,संजय गुप्ता,प्रमिला भंडारी,ललिता नेगी,आशा उपाध्याय,सीमा भंडारी,अजब सिंह रावत,झाबर सिंह रावत,नगमा तौफीक,सुरेंद्र सिंह नेगी,यशीश रावत,विजय लक्ष्मी रतूड़ी तथा खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सरिता उनियाल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। श्रीनगर में आयोजित यह कार्यक्रम केवल नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन नहीं,बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसरों,उम्मीदों और विकास की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक बन गया। यह पहल न केवल रोजगार सृजन को गति दे रही है,बल्कि शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भी एक सकारात्मक परिवर्तन का संकेत दे रही है। रोजगार,शिक्षा और विकास तीनों का संगम बना श्रीनगर का यह ऐतिहासिक दिन।

Check Also
Close