Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

मुख्यमंत्री को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने सौंपा पत्र-आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को रखा समक्ष


श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपकर आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। विधायक कंडारी ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान इन जमीनी स्तर पर कार्य कर रही महिला कर्मियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा और उनके समाधान हेतु शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया। विधायक विनोद कंडारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य स्तर पर बढ़ोतरी करने तथा केंद्र सरकार को भी प्रस्ताव भेजने की आवश्यकता पर बल दिया,जिससे कार्यकर्ताओं को आर्थिक मजबूती मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना किसी स्पष्ट शासनादेश के खातों से की जा रही धनराशि की कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आशा कार्यकर्ताओं के नियमितीकरण का मुद्दा इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के नियमितीकरण और निश्चित मानदेय तय करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया,ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इन कार्यकर्ताओं को स्थायित्व मिल सके। मुख्यमंत्री के समक्ष सीधे पत्र सौंपकर विधायक विनोद कंडारी ने यह दर्शाया कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध हैं। उनकी इस पहल को आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के हित में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल के बाद अब सभी की निगाहें राज्य सरकार के फैसले पर टिकी हैं। यदि सरकार सकारात्मक निर्णय लेती है,तो हजारों कार्यकर्ताओं के जीवन में बड़ा बदलाव संभव है। जनसेवा के प्रति समर्पित यह प्रयास न केवल कर्मचारियों के हक की लड़ाई है,बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में एक सशक्त पहल भी है।

Check Also
Close