Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

उत्सव में बदला महापौर विकास शर्मा का जन्मदिन

  • जन्म दिन पर दिखा जनसमर्थन का अभूतपूर्व उत्साह
  • नगर निगम में दिन भर रही बर्थडे की धूम
  • हजारों लोगों ने महापौर को दी जन्म दिन की बधाई
  • जन्म दिन पर महापौर ने किया शिव कॉरिडोर का भूमिपूजन

रुद्रपुर। नगर के प्रथम नागरिक महापौर विकास शर्मा का जन्मदिन बुधवार को उत्सव के रूप में मनाया गया। सुबह से ही उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा, जबकि नगर निगम परिसर दिनभर बधाइयों, सम्मान और जनसहभागिता का केंद्र बना रहा। ढोल-नगाड़ों, गीत-संगीत और उत्सवी माहौल के बीच महापौर को सम्मानित करने और बधाई देने की लोगों में होड़ लगी रही। यह सिलसिला दिन भर लगातार चलता रहा।

जन्मदिन की शुरुआत महापौर ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने से की। इसके बाद वे परिजनों एवं समर्थकों के साथ नीलकंठ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी अवसर पर उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘शिव कॉरिडोर’ के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमिपूजन भी किया। महापौर ने इसे रुद्रपुर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर महापौर का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और गगनभेदी नारों के बीच समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित श्रीरामायण पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इसके उपरांत नगर निगम सभागार में आयोजित जन्म दिन समारोह में केक काटने और सम्मान समारोह का दौर चला। खचाखच भरे हॉल में गीत और संगीत की महफिल के बीच विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने महापौर को अलग-अलग प्रतीकों के माध्यम से सम्मानित किया। मोबाइल एसोसिएशन ने उन्हें लड्डुओं से तौलकर सम्मान दिया, वहीं ब्राह्मण महासभा ने गदा भेंट की। अन्य संगठनों ने तलवार ,त्रिशूल ओर देवी देवताओं की प्रतिमायें और धार्मिक प्रतीक भेंट कर उनका अभिनंदन किया। शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई देने का सिलसिला शाम तक जारी रहा।

जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ब्राह्मण महासभा, सिख समाज, जाट महासभा, बंगाली समाज, कोली समाज, वाल्मीकि समाज, पंजाबी समाज, कुमाऊनी समाज , बद्री केदार सेवा समिति, श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल, नीलकंठ धाम कमेटी, सफाई कर्मचारी संघ सहित अनेक संगठनों ने महापौर को स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

जन्म दिन पर ऐतिहासिक स्वागत से महापौर विकास शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने बधाई देने और सम्मानित करघ्े आये सभी लोगों से सादगी से मुलाकात की और उनका आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुझे जो प्रेम और सम्मान मिला है, वह केवल मेरा नहीं बल्कि रुद्रपुर की जनता और मेरे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास का परिणाम है। मैं जो कुछ भी हूँ, अपने शुभचिंतकों और समर्थकों की बदौलत हूँ। राजनीति मेरे लिए सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक पवित्र मार्ग है। मेरा संकल्प है कि रुद्रपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित ‘स्मार्ट सिटी’ बनाया जाए। महापौर ने कहा कि शहर वासियों के बेसुमार प्यार और आशीर्वाद से आज उन्हें आज नई उर्जा मिली है, इस उर्जा को शहर के समग्र विकास में लगायेंगे।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और विशेष आशीर्वाद से रुद्रपुर में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। शिव कॉरिडोर जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम चल रहा है, जो जल्द ही धरातल पर दिऽाई देंगी। हमारा लक्ष्य केवल सड़क और नाली बनाना नहीं, बल्कि एक आधुनिक और व्यवस्थित रुद्रपुर का निर्माण करना है। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि विकास की इस यात्रा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और शहर एक नए भव्य स्वरूप में नजर आएगा।

सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक महापौर को बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ा रहा। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, गदरपुर पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर,दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, वरिष्ठ नेता अजय तिवारी,जिसविंदर सिंह खरबंदा भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरूण दत्ता,प्रीत ग्रोवर, घनश्याम श्यामपुरिया,बलवंत अरोरा, पारस चुघ, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, अनिल चौहान, वेद ठुकराल, नरेंद्र अरोरा, गुरमीत सिंह, मानस जायसवाल, हिमांशु शुक्ला, धीरेन्द्र मिश्रा, चिराग कालरा, विपिन जल्होत्रा,शालिनी बोरा, राकेश सिंह, रोशन अरोरा, जेबी सिंह, विवेकदीप सिंह, उपेन्द्र चौधरी, सुनील ठुकराल, विनीत अरोरा, विजय तोमर, राजन राठौर, अजय चड्डा, सोनू मुल्तानी,रजत बिष्ट, ललित शर्मा, जगदीश लल्ला, मुकेश शर्मा, अनुज पाठक, प्रमोद शर्मा, राजेश शर्मा, गुîóू शर्मा, रोहित चंद्र, सौरभ गुप्ता, कमल पाल, गिरीश पाल, कुसुम शर्मा, अंकुश गुंबर, तरुण मुंजाल, राजेश कामरा, हिमांशु शुक्ला, शिव कुमार राय, मानवेंद्र राय, स्वाति शर्मा, प्रीति धीर, काजल और राजेंद्र मौर्य समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Check Also
Close