Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

लोहाघाट में पेयजल के लिए मचा हाहाकार 4 से 5 दिन में मिल रहा है पानी।

जनता की टैंकरों से जलापूर्ति व सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग।
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ही चंपावत जिले के लोहाघाट नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मचने लग गया है। जनता को जल संस्थान के द्वारा 4 से 5 दिन में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस कारण नगर की आबादी नौलों , धारों हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। पूर्व सभासद राज किशोर शाह, विवेक ओली व अन्य लोगों ने बताया जल संस्थान के द्वारा 4 से 5 दिन में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है वह भी मात्र 100 लीटर। जिस कारण लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अभी गर्मी की शुरुआत हुई है पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन व जल संस्थान से पूर्व की भांति टैंकरों से टैंकों में पानी डाल लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा जल संस्थान के द्वारा अभी टैंकर सुविधा शुरू तक नहीं की है। साथ ही लोगों ने जल्द से जल्द सरयू पेयजल लिफ्ट योजना निर्माण की मांग की है। कहा वर्षों से लोहाघाट नगर वासी पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। लोग गर्मी शुरू होते ही दूर-दूर नौलो धारों से पानी ढोने को मजबूर है वहा भी भारी भीड़ होने के चलते लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। पेयजल को लेकर लोगों में काफी गहरी नाराजगी है। मामले में जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया पेयजल स्रोतों में पानी कम होने से मांग के अनुरूप पानी नहीं मिल पा रहा है जल्द ही टैंकरों से पेयजल टैंकों में पानी भरा जाएगा। कुल मिलाकर लोहाघाट नगर वासियों को इस वर्ष भी गंभीर पेय जल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल सरयू अभी दूर है।

Check Also
Close