Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

विधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, पंतनगर की कॉलोनियों के उजाड़े जाने का मुद्दा उठाया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं से भी कराया अवगत

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर पंतनगर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण कि आड़ में वहां के संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी एवं वाल्मीकि कॉलोनी के लगभग 600 परिवारों को उजाड़े जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।विधायक बेहड़ ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा संजय कलौनी,मस्जिद कलौनी तथा बाल्मीकि कलौनी के क्षेत्रवासियों को वहां से हटने हेतु नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय एवं असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने मांग की कि जब तक कोई ठोस पुनर्वास योजना तैयार न हो, तब तक किसी भी परिवार को हटाया न जाए तथा प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता की जाएगी तथा फिलहाल किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए उचित एवं न्यायसंगत समाधान निकाला जाएगा।इसके अतिरिक्त विधायक बेहड़ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य स्तर पर वृद्धि किए जाने, केंद्र सरकार को भी मानदेय बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भेजने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा अनावश्यक कटौतियों को समाप्त किए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक प्रणाली से न जोड़ने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय में गंभीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा, जिससे मातृ एवं शिशु कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में लगे कर्मियों को राहत मिल सके।

Check Also
Close