Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

रुद्रपुर में स्पा सेंटर पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़ ‘खबर पड़ताल’ के नाम पर चल रहे फर्जी फेसबुक पेज पर भी उठे सवाल

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) उधम सिंह नगर ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सन सिटी कॉम्प्लेक्स स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर में चल रहे कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी। छापेमारी के दौरान कुछ लोग मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने विकास कुमार, ओमविजय और स्पा संचालक हरीश साह को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, नकदी, कस्टमर रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें सील कर जांच के लिए भेज दिया गया है।
रेस्क्यू की गई महिलाओं ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उन्हें लालच और दबाव में इस अवैध गतिविधि में धकेला गया था। पुलिस ने सभी महिलाओं को संरक्षण में लेकर उनके परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया शुरू कर दी है।आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।फर्जी ‘खबर पड़ताल’ पेज पर भी संदेह गहराया
इसी बीच मामले ने एक नया मोड़ तब ले लिया, जब शहर में “खबर पड़ताल” के नाम से संचालित एक फर्जी फेसबुक पेज की गतिविधियां भी संदेह के घेरे में आ गईं। बताया जा रहा है कि उक्त पेज के माध्यम से विभिन्न स्पा सेंटरों को लेकर भ्रामक और अपुष्ट खबरें प्रसारित की जा रही थीं, जिससे न केवल लोगों को गुमराह किया जा रहा था बल्कि पत्रकारिता के नाम का भी दुरुपयोग हो रहा था।सूत्रों के अनुसार विडंबना यह रही कि जिस स्थान को उक्त फर्जी पेज अपना कार्यालय बताता था, उसके आसपास भी संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं फर्जी खबरों के माध्यम से अवैध गतिविधियों को छिपाने या भटकाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कानूनी प्रावधानों के तहत निष्पक्ष रूप से की जा रही है। साइबर माध्यमों पर फर्जी पहचान बनाकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अभियान रहेगा जारी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों और मानव तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Check Also
Close