Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

गढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर


श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल अंचल की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में जल्द ही क्लीनिकल और हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा,जो न केवल चिकित्सा शिक्षा बल्कि जनस्वास्थ्य सुधार के क्षेत्र में भी मील का पत्थर साबित होगा। इस महत्वाकांक्षी पहल के पीछे संयुक्त राज्य अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मेम्फिस के डीन एवं प्रसिद्ध पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ डॉ.आशीष जोशी के प्रयास प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यदि सब कुछ निर्धारित योजना के अनुसार रहा,तो शीघ्र ही इस सेंटर को लेकर एमओयू साइन किया जाएगा और उसके बाद विधिवत उद्घाटन के साथ शोध कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह सेंटर गढ़वाल के चार जिलों के लाखों लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य,जागरूकता और उपचार प्रणाली को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। बेस अस्पताल के सभागार में आयोजित बैठक में डॉ.आशीष जोशी ने स्पष्ट किया कि यह रिसर्च सेंटर केवल शैक्षणिक औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि शोध के निष्कर्षों को सीधे जनस्वास्थ्य सुधार से जोड़ा जाएगा। अब तक मेडिकल शिक्षा में शोध प्रायः थीसिस तक सीमित रह जाता था,लेकिन इस पहल के माध्यम से उसे व्यवहारिक और उपयोगी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शोध कार्यों के आधार पर जनस्वास्थ्य नीतियों का निर्माण किया जाएगा,जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में ठोस सुधार संभव होगा। साथ ही मेडिकल कॉलेज के शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रकाशित हों-इस दिशा में भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस सेंटर के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के यूजी,पीजी छात्रों और फैकल्टी को रिसर्च के क्षेत्र में काम करने का व्यापक अवसर मिलेगा। उनकी शोध क्षमता को निखारने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मंच भी प्राप्त होगा। डॉ.जोशी ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यहां शोध की अपार संभावनाएं हैं। मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल एक जीवंत प्रयोगशाला के रूप में विकसित हो सकता है,जहां शोध के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार किए जाएंगे। रिसर्च सेंटर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप आयोजित कर लोगों की स्क्रीनिंग,जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर उपचार और परामर्श मिल सकेगा। साथ ही प्रथम चरण में रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों के साथ एक मजबूत सूचना तंत्र विकसित किया जाएगा,जिससे रेफर होकर आने वाले मरीजों की जानकारी पहले ही बेस अस्पताल तक पहुंच जाए और डॉक्टरों की टीम समय रहते तैयार रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने इस पहल को संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सेंटर साक्ष्य-आधारित,नैतिक और रोगी-केंद्रित चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा देगा। इसका उद्देश्य केवल शोध करना नहीं,बल्कि उपचार की गुणवत्ता में सुधार लाना और स्वास्थ्य समस्याओं का व्यावहारिक समाधान खोजना होगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सफलता के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा,ताकि गढ़वाल क्षेत्र को एक सशक्त और आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था मिल सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन ऑफ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज सोसाइटी नई दिल्ली के शोधकर्ता,मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक,फैकल्टी सदस्य,पीजी रेजिडेंट और अन्य स्वास्थ्यकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्पष्ट है कि यह रिसर्च सेंटर गढ़वाल के लिए केवल एक संस्थान नहीं,बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव की दिशा में एक ठोस कदम होगा,जहां शोध सीधे समाज के कल्याण से जुड़कर नई उम्मीदों को जन्म देगा।

Check Also
Close