Monday 04/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
असम, पुंडुचेरी, पश्चिम बंगाल मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत का विधायक शिव अरोरा अपने कार्यालय पर कार्यकताओं संग आतिशबाजी,मिष्ठान खिलाकर मनाया जश्ननविधायक बोले पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मा नेतृत्व का परिणाम, टीएमसी के अराजकता गुंडाराज का हुआ अंतरुद्रपुर मे भी छाई बंगाल की झालमुड़ी, विधायक कार्यालय पर समर्थकों ने जमकर खायी झालमुड़ीरुद्रपुर। ग्राम पिपलिया नंबर एक में आयोजित श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संकीर्तन समारोह में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें श्रद्धा के प्रतीक के रूप में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संकीर्तन से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, अंति बठला, ओमियो कुमार, जीवन कुमार, सूरज विश्वास, अतुल पोद्दार, हरीपद राहा, विमल विश्वस, श्याम बाला, जयदेव, किशोर बाला, सुभाष व्यापारी, रवि सरकार, मनोरंजन साना, विभूती विश्वास, निताई हाल्दार, जयदेव राहा, जतीश बाला, गुरूचांद ढाली, गौतम विश्वस, राकेश बाला, भवेन्द्र राय, चेतन मैत्र, वरूण हाल्दार, राज राहा, पिंकू राय, विजय मंडल, दीपांकर मण्डल, मनोज विश्वास, नवीन सरकार, मनीष विश्वास और तुषार बाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।धरा सेवा फाउंडेशन ने पेश की मानवता की मिसालरूद्रपुर। शिवनगर स्थित चामुण्डा मंदिर के सामने इंडियन पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ, जहां देर रात तक चले संकीर्तन में श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों में लीन होकर भावविभोर होते नजर आए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति का ऐसा माहौल बना रहा कि हर कोई भजनों की धुन पर झूमता दिखाई दिया और वातावरण ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल, राजीव अरोरा, डिम्पल गुप्ता, गौरव गुप्ता, फतेह चन्द्र बंसल, संजीव गुप्ता, महंत सोमानंद जी, महंत अशोक नाथ जी, स्वामी शिवानंद जी महाराज सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान आयोजकों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की भक्ति से जीवन में आने वाली कठिनाइयों से पार पाने की शक्ति मिलती है और व्यक्ति के मन को शांति प्राप्त होती है। संकीर्तन में भजन गायक संजू पागपाल, खुशबू राधा, नरेश सैनी और हिमांशु मारवाड़ी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की मधुर आवाज और भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। महोत्सव में संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, सुशील गाबा, पंडित राकेश शर्मा, पार्षद शुभम दास, सुरेन्द्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, हिमांशु मारवाड़ी, गगन ग्रोवर, केरू मण्डल, सुनील, हिम्मत राम कोली, संजीव पाठक, विपिन सक्सेना, बाबू राम प्रजापति, सुरजीत गुप्ता, फतेह चन्द्र बंसल, श्रीनिवास गुप्ता, अनुज गंगवार, उमा सरकार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजक मंडल की सराहना की गई।राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता वूमेन लीग का शानदार शुभारंभमसूरी घूमने आई बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत पर्यटन नगरी मसूरी घूमने आई एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला को आनन-फानन में सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान चित्रा राज पत्नी तरुण राय निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 74 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ देहरादून से मसूरी घूमने आई थीं। जानकारी के अनुसार पिक्चर पैलेस क्षेत्र के आसपास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मसूरी लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर लंढौर चौकी पुलिस के जवान और चौकी इंचार्ज अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में बढ़ती भीड़ और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।देवलगढ़ में गूंजेगी आस्था की दिव्य ध्वनि-छठवीं बार अखण्ड महायज्ञ से सजेगा सिद्धपीठ राजराजेश्वरी धामश्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण–डॉ.धन सिंह रावतनये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव–डॉ.धन सिंह रावत
राज्य

नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव–डॉ.धन सिंह रावत


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे में सहकारिता क्षेत्र में बड़े सुधारों के लिये खाका तैयार किया जाएगा। जिसके तहत तीन जनपदों में सहकारी बैंक खोलने के साथ ही 50 अन्य शाखाएं खोलना भी शामिल है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को बैंक की स्थापना को भारतीय रिजर्व बैंक को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दे दिये हैं। इसके अलावा कार्मिकों के वार्षिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये हैं। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें सहकारिता क्षेत्र के व्यापक विस्तार और संरचनात्मक सुधारों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में डॉ.रावत ने बागेश्वर,चंपावत और रुद्रप्रयाग में तीन नए जिला सहकारी बैंकों की स्थापना के निर्देश अधिकारियों को दिये साथ उन्होंने इस सम्बंध में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने को राज्यभर में 50 नई सहकारी बैंक शाखाएं खोलने के साथ ही मौजूदा शाखाओं के विस्तार और सेवा गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिला सहकारी बैंकों के पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए डॉ.रावत ने अपेक्षित व्यवसायिक लक्ष्यों को प्राप्त न कर पाने पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैंकिंग कार्यप्रणाली को अधिक परिणामोन्मुखी बनाते हुए तय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए। एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत यह भी तय किया गया कि सहकारी समिति इफको टोकियो के द्वारा जिला/राज्य सहकारी बैंकों के माध्यम से कर्मचारियों का बीमा कराया जाएगा,जिससे सहकारिता क्षेत्र के कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा का सुदृढ़ कवच मिल सके। बैठक में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के कंप्यूटरीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए,ताकि पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही केंद्र सरकार की सहकारिता योजनाओं को प्रदेश में लागू करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने कर्मिकों की समय पदोन्नति एवं वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ.रावत ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार इसे सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक विस्तार दिया जाए। बैठक में अपर निबंधक ईरा उप्रेती,आनंद शुक्ल,संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल,एम.पी.त्रिपाठी,रमेंद्री मंद्रवाल,उप निबंधक गढ़वाल सुरेंद्र पाल,उप निबंधक कुमाऊं हरीश खंडूड़ी,जिला सहायक निबंधक देहरादून बी एस मनराल,सचिव महाप्रबंधक देहरादून सी.के.कमल,जिला सहायक निबंधक नैनीताल दान सिंह नपच्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close