Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

धरा सेवा फाउंडेशन ने पेश की मानवता की मिसाल

मानव सेवा को समर्पित धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के सदस्य इकबाल सिंह जी ने शनिवार देर रात्रि में सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश की। संस्था के सदस्य ने एक जरूरतमंद मरीज की जान बचाने के लिए किच्छा उत्तमनगर से लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय कर रुद्रपुर सिविल लाइन स्थित शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल ब्लड सेंटर पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को तत्काल अत्यंत दुर्लभ रक्त की आवश्यकता थी। मरीज के परिजन ब्लड के लिए परेशान थे। इसी दौरान मामले की जानकारी धरा सेवा फाउंडेशन को मिली। सूचना मिलते ही संस्था का नेटवर्क सक्रिय हो गया और किच्छा उत्तमनगर निवासी संस्था के एक सदस्य तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए।
बिना समय गंवाए सदस्य किच्छा से रवाना होकर सीधे शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल ब्लड सेंटर, सिविल लाइन रुद्रपुर पहुंचे। वहां जरूरी जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्होंने मरीज के लिए रक्तदान किया। समय पर रक्त मिल जाने से मरीज की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। मरीज के परिजनों ने धरा सेवा फाउंडेशन और रक्तदाता का आभार व्यक्त किया।
धरा सेवा फाउंडेशन के सचिव प्रदीप सिंह खालसा ने बताया कि ब्लड सेंटर के इंचार्ज इसरार अंसारी जी ने संस्था को सूचना दी । और सूचना पाते ही प्रदीप सिंह खालसा तुरंत दाता को लेकर किच्छा से रुद्रपुर की और निकल पड़े और समय पर पहुंचकर रक्तदान किया। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।”
उन्होंने आगे कहा, “धरा सेवा फाउंडेशन का एक ही लक्ष्य है कि उत्तराखंड में कोई भी मरीज खून की कमी के कारण परेशान न हो। हमारा संकल्प है- ‘जब तक शरीर में खून है, किसी को खून की कमी से मरने नहीं देंगे’। संस्था पिछले कई वर्षों से रक्तदान सेवा का कार्य कर रही है।”
अध्यक्ष विभा तिवारी ने इस नेक कार्य के लिए रक्तदाता सदस्य और पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़ा हर सदस्य मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान जैसे महादान में भाग लें और संस्था के साथ जुड़कर पुण्य के भागी बनें इस मौके पर संस्था अध्यक्ष विभा तिवारी, सचिव प्रदीप सिंह खालसा, इकबाल सिंह, इसरार अंसारी, अमन आदि लोग मौजूद रहे

Check Also
Close