Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

रुद्रपुर। ग्राम पिपलिया नंबर एक में आयोजित श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संकीर्तन समारोह में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें श्रद्धा के प्रतीक के रूप में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संकीर्तन से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, अंति बठला, ओमियो कुमार, जीवन कुमार, सूरज विश्वास, अतुल पोद्दार, हरीपद राहा, विमल विश्वस, श्याम बाला, जयदेव, किशोर बाला, सुभाष व्यापारी, रवि सरकार, मनोरंजन साना, विभूती विश्वास, निताई हाल्दार, जयदेव राहा, जतीश बाला, गुरूचांद ढाली, गौतम विश्वस, राकेश बाला, भवेन्द्र राय, चेतन मैत्र, वरूण हाल्दार, राज राहा, पिंकू राय, विजय मंडल, दीपांकर मण्डल, मनोज विश्वास, नवीन सरकार, मनीष विश्वास और तुषार बाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Check Also
Close