Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

असम, पुंडुचेरी, पश्चिम बंगाल मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत का विधायक शिव अरोरा अपने कार्यालय पर कार्यकताओं संग आतिशबाजी,मिष्ठान खिलाकर मनाया जश्ननविधायक बोले पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मा नेतृत्व का परिणाम, टीएमसी के अराजकता गुंडाराज का हुआ अंतरुद्रपुर मे भी छाई बंगाल की झालमुड़ी, विधायक कार्यालय पर समर्थकों ने जमकर खायी झालमुड़ी

रुद्रपुर। पांच राज्यों के 4 मई को आये परिणाम मे जहाँ पुडुचेरी असम व बहुचर्चित पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सुनामी नजर आयी।
तो वही तीनो राज्यों मे भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक विजय पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के कार्यालय पर विधायक के नेतृत्व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा जहां उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत पर मिष्ठान वितरण किया वह जमकर आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों पर डांस कर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय का जश्न मनाया।

इस दौरान शिव अरोरा ने कहाँ असम, पुंडुचेरी,पश्चिम बंगाल मे भारतीय जनता पार्टी की अस्मरणीय विजय ने सबित कर दिया देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के साथ है उन्होंने कहा यह विजय उन विपक्षियों के मुंह पर तमाचा है जो देश में तुष्टिकरण राजनीति में विश्वास रखते हैं वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के गुंडो के तिलिस्म अराजकता को समाप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफा प्रचंड विजय का परचम जो लहराया है उसके लिए बंगाल के लाखों कार्यकर्ता का अथक परिश्रम व मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है जो बंगाल में गुंडाराज और आए दिन लोगों सरेआम मर जाना इस प्रकार की घटनाएं सुर्खियों में रहते थे अब उसपर अंकुश लगेगा,तो वही इस बार बंगाल का हिंदू जाग उठा है उसने प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाई है जो बताता है कि टीएमसी और वह उनकी जिहादी मानसिकता के गुंडो की अराजकता से बंगाल त्राहि त्राहि कर चुका था तो वहीं शांतिपूर्ण हुए मतदान व ऐतिहासिक मतदान जो अपने आप में रिकॉर्ड दर्ज हुआ यह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी का स्वर्ण युग की शुरुआत से बंगाल की शांति बंगाल के विकास अब बंगाल में गुंडाराज को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
निश्चित रूप से विधायक शिव अरोरा ने कहा यह जीत कई माइनो में विशेष है इसमें असम में हमने तीसरी बार सरकार बनाने का कार्य किया पुंडुचेरी में भी भाजपा गठबंधन दोबारा से जीता तो वहीं पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में बनने जा रहा है यह करोड़ो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है वहीं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य श्याम प्रसाद मुखर्जी ने जिस पश्चिम बंगाल की कल्पना की थी और उनके अथक प्रयास व परिश्रम के कारण पश्चिम बंगाल राज्य मिला था, उनके सपनों और आदर्शों का पश्चिम बंगाल बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल मे बनने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार आने वाले समय में करेगी।
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी गुंडाराज अराजकता को निस्तानाबूत करने का कार्य किया जाएगा जहां पश्चिम बंगाल का आम नागरिक स्वतंत्रता से व शांतिपूर्ण अपना जीवन व्यतीत कर पाए।
विधायक शिव अरोरा बोले तीनों राज्यों की जीत से रुद्रपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं में भरी जोश वह उत्साह नजर है आज कार्यालय पर आए सैकड़ो की संख्या में आये कार्यकताओं आतिशबाजी मिष्ठान खिलाकर आज उनके साथ जीत का जश्न मनाया,निश्चित रूप से आने वाले उत्तराखंड राज्य के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार जीत का परचम लहराएगी और रुद्रपुर विधानसभा भी ऐतिहासिक मतों से हम पुनः जीत हासिल करेंगे।

पश्चिम बंगाल चुनाव में चर्चा में आई झालमुड़ी की दीवानगी रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के कार्यालय पर भी नजर आई विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग झालमुड़ी खाकर जीत के जश्न का इजहार किया और सभी कार्यकर्ताओं ने झामुड़ी खाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी आपको बता दे झालमुडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में आई थी जिसका आज रुद्रपुर में भी पश्चिम बंगाल में जीत के बाद लोगों में खूब दीवानगी नजर आई।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, शालनीं बोरा, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, धीरेश गुप्ता, राजेश बजाज, के के दास, हिमांशु शुक्ला, मीना शर्मा, पुष्पा ग्रोवर, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, गीता भरद्वाज,संदीप राव, गणेश सरकार, सतनाम सिंह, मोर सिंह, दिलीप अधिकारी संजय हलदार, इंद्रपाल चौधरी, राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, रोबिन विश्वास, शिवकुमार राय, अखिल विश्वास, एसपी यादव, मनोज मदान, रेनू जुनेजा, एमपी मौर्य, वेद ठुकराल, संजय हलदार, विपुल गईन, केपी राठी, सुनील सिंह, विक्की वाल्मीकि नमन चावला, अरुण दीक्षित, हरीश मित्तल, डी के गंगवार, कैलाश राठौर, राजेश कामरा, नरेश उप्रेती, राज कोली, पियूष भाटिया, विकास सागर, वीरेंद्र तिवारी, दीपक दिवाकर, मयंक कक्कड़, डंपी चोपडा, रवि दिवाकर, आदेश भरद्वाज, मनोज कर, भीमसेन गुप्ता,विष्णु सिंह, तोसीन खान, परवेज खान आदि लोग मौजूद रहें।

Check Also
Close