Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

आस्था का अद्भुत महाकुंभ-गढ़खालेश्वर धाम भटोली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गुरु गोरखनाथ जन्मोत्सव बना जनआस्था का विराट उत्सव


श्रीनगर/पौड़ी गढ़वाल। वैशाख मास की पावन बेला में गढ़वाल की पुण्यधरा एक बार फिर गहरी आस्था,श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आई। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू में स्थित भटोली में गढ़खालेश्वर धाम से प्रसिद्ध प्राचीन शिव गोरखनाथ गढ़कालेश्वर महादेव मंदिर में गुरु गोरखनाथ जन्मोत्सव अत्यंत भव्य,दिव्य और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं,क्षेत्रवासियों,महिलाओं,युवाओं और जनप्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को एक विराट जनआस्था के महोत्सव का स्वरूप प्रदान कर दिया। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन,पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों की मधुर ध्वनि गूंजती रही,जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम के दौरान शिव गोरखनाथ गढ़कालेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान स्वरूप रुपयों की माला पहनाकर आस्था और सम्मान का अनूठा प्रतीक प्रस्तुत किया गया,जिसने उपस्थित जनसमूह के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता,सामाजिक समरसता और परंपराओं के संरक्षण का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। श्रद्धालुओं की आस्था,सेवा भाव और सहभागिता ने यह संदेश दिया कि गढ़वाल की धार्मिक जड़ें आज भी उतनी ही मजबूत और जीवंत हैं। मंदिर के महंत नरेश भारती के सान्निध्य में आयोजित इस पावन कार्यक्रम में अनुशासन,श्रद्धा और सेवा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। पूरा आयोजन एक आदर्श धार्मिक परंपरा का प्रतिबिंब बनकर सामने आया,जिसने हर श्रद्धालु के मन में गहरी छाप छोड़ी। ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी के विचार-गढ़खालेश्वर धाम की यह पावन भूमि केवल आस्था का केंद्र ही नहीं,बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा है। इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने,नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से परिचित कराने और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिला। महंत नरेश भारती के विचार-गुरु गोरखनाथ की कृपा से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह केवल उत्सव नहीं,बल्कि आस्था,सेवा और संस्कारों का संगम है। हम सभी का कर्तव्य है कि इस धाम की पवित्रता और परंपराओं को बनाए रखते हुए समाज को आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर करें। अंततः यह भव्य आयोजन एक प्रेरणा बनकर सामने आया,जिसने यह सिद्ध कर दिया कि जब आस्था और समाज एक साथ चलते हैं,तो ऐसे आयोजन केवल कार्यक्रम नहीं रहते,बल्कि इतिहास और परंपरा के जीवंत अध्याय बन जाते हैं।

Check Also
Close