Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

पावन स्मृतियों में समलौण का संकल्प-प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर पौधारोपण से दी गई श्रद्धांजलि


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य धरा पर जहां आध्यात्म,संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है,वहीं जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड एकेश्वर,पट्टी मवालस्यूं स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान आश्रम मलेठी (सतपुली) में एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ। प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन मंच पर उनकी पुण्य स्मृति में श्रद्धा,सेवा और संस्कारों का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर समलौण आन्दोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगांई द्वारा स्वर्गीय चौहान के सुपुत्र जितेन्द्र चौहान एवं उनके परिवार को काफल/अनार का समलौण पौधा भेंट कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस पौधारोपण कार्यक्रम ने न केवल एक श्रद्धांजलि का रूप लिया,बल्कि पर्यावरण संरक्षण,संवर्धन एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश भी दिया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं लेते हुए उन्होंने समाज को यह प्रेरणा दी कि एक पौधा,एक संकल्प के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण दे सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगांई एवं वरिष्ठ ग्रामीण पत्रकार जगमोहन सिंह डांगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के जीवन,उनके सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय चौहान ने अपने जीवनकाल में समाज के कमजोर,असहाय और जरूरतमंद वर्ग के लिए जो कार्य किए,वे सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मलेठी में उनके द्वारा स्थापित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम आज भी सेवा,करुणा और मानवता की मिसाल के रूप में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे दयालु,सेवाभावी और महान व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी पुण्य स्मृति में किया गया यह पौधारोपण कार्य उनके विचारों और संस्कारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर स्वर्गीय सुंदर सिंह चौहान के सुपुत्र त्रिलोक सिंह चौहान,जितेंद्र सिंह चौहान (नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली),कुलदीप गुसाईं,पवन पटवाल,धर्मपत्नी दर्शानी देवी,सोनी देवी,पुत्रवधू निकिता चौहान,नीलम चौहान,बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्ष माया देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Check Also
Close