Wednesday 06/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।डीपीएस रुद्रपुर में कक्षा दसवीं के टॉपर्स का भव्य सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों व शिक्षकों को चेक से किया गया सम्मानितडीपीएस रुद्रपुर में कक्षा दसवीं के टॉपर्स का भव्य सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों व शिक्षकों को चेक से किया गया सम्मानितमसूरी में पार्किंग के नाम पर ‘लूट’! पर्यटकों से वसूले जा रहे मनमाने पैसे, प्रशासन पर उठे सवालमसूरी, 3 मई  पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। पर्यटन सीजन शुरू होते ही शहर की पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में आ गई है। सरकारी और निजी पार्किंग संचालकों पर पर्यटकों से मनमाने तरीके से वसूली करने के आरोप लग रहे हैं। हालत यह है कि एक रात की पार्किंग के नाम पर पर्यटकों से एक हजार से पद्रहा सौ रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि सुविधाओं के नाम पर अधिकांश पार्किंग स्थलों पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है।शनिवार को भारी भीड़ के चलते मसूरी की लगभग सभी पार्किंग फुल रहीं। इसी का फायदा उठाकर कई पार्किंग संचालकों ने खुलेआम मनमानी शुरू कर दी। सबसे बड़ी बात यह रही कि मसूरी के किसी भी पार्किंग स्थलों पर न तो रेट लिस्ट चस्पा मिली और न ही किसी प्रकार की सरकारी गाइडलाइन दिखाई दी। ऐसे में पर्यटक मजबूरी में मनमाना शुल्क देने को विवश नजर आए।दिल्ली से आए पर्यटक संतोश यादव ने बताया कि माल रोड के पास पार्किग में वाहन खड़ा करने के लिए उनसे एक रात के एक हजार रुपये लिए गए। वहीं अन्य पर्यटकों ने आरोप लगाया कि कुछ निजी पार्किंग संचालकों ने बारह सौ रुपये तक वसूले और विरोध करने पर अभद्रता की गई। पर्यटकों का कहना है कि उनसे साफ कहा गया कि “अगर पैसे नहीं देने तो गाड़ी बाहर ले जाओ।”पर्यटकों ने सवाल उठाया कि जब मसूरी में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, तो पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर कोई स्पष्ट व्यवस्था क्यों नहीं है। उनका कहना है कि हर पार्किंग स्थल के बाहर बड़े बोर्ड पर निर्धारित शुल्क, समय सीमा और शिकायत नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होने चाहिए ताकि कोई भी संचालक मनमानी न कर सके।जांच में यह भी सामने आया कि कई पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। वहीं शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं का भी अभाव है। ऐसे में यदि किसी वाहन के साथ चोरी, दुर्घटना या अन्य घटना होती है तो पर्यटकों को मदद मिलना मुश्किल हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस इस पूरे मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं।मामले पर मसूरी के एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि प्रशासन ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। जल्द ही सभी सरकारी और निजी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा और वहां निर्धारित रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगवाई जाएगी। साथ ही पार्किंग स्थलों पर एसडीएम, पुलिस और अन्य अधिकारियों के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि पर्यटक सीधे शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई पार्किंग संचालक पर्यटकों से अभद्रता करता या निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पार्किंग निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पार्किंग व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इसका सीधा असर मसूरी की छवि और पर्यटन व्यवसाय पर पड़ेगा। लगातार बढ़ती शिकायतें साफ संकेत दे रही हैं कि पर्यटन सीजन में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था अब बड़े “खेल” का रूप ले चुकी है, जिस पर प्रशासन को तत्काल सख्त कदम उठाने होंगे।
राज्य

डीपीएस रुद्रपुर में कक्षा दसवीं के टॉपर्स का भव्य सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों व शिक्षकों को चेक से किया गया सम्मानित

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आज कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के लिए गर्व, प्रेरणा और उत्साह का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को पूरे गरिमामय वातावरण में सराहा गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री जय किशन, आईएएस (उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर) उपस्थित रहे। उनके आगमन ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया। समारोह में सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति ने इस उपलब्धि को और भी विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी एवं वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी ने मेधावी विद्यार्थियों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया। कक्षा 10 के उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई, जिससे पूरे सभागार में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना रहा।
समारोह के दौरान विद्यालय की मेधावी छात्रा हर्षा अरिप्रसाथ, जिन्होंने 100% अंक प्राप्त कर एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की, को ₹1,21,000/- का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, समयबद्ध अध्ययन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इसी क्रम में वंश कौशिक (98.8%), अनमोल बर्तवाल (98.6%), मान्या गोयल (98.2%) एवं स्वस्तिका पटेल (98.2%) को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को ₹51,000/- के चेक से सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने अपनी लगन और निरंतर प्रयास से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 14 से अधिक शिक्षकों को उनके समर्पण, उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं वर्षभर के सराहनीय योगदान के लिए ₹11,000/- प्रति शिक्षक के चेक प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, विद्यालय के समन्वयक (Coordinator) को ₹31,000/- के चेक द्वारा सम्मानित किया गया, जबकि विद्यालय के प्राचार्य को उनके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ₹51,000/- के चेक से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री जय किशन, आईएएस ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सही दिशा में की गई मेहनत से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन ने अपने संदेश में कहा कि यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का भी परिणाम है। उन्होंने सभी को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर विद्यालय और समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।
यह सम्मान समारोह इस बात का सशक्त उदाहरण बना कि जब विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सम्मान मिलता है, तो वे असाधारण उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम होते हैं, और समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से पूरे संस्थान को गौरवान्वित किया जा सकता है।

Check Also
Close