Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

भाजयुमो में आर्यन देव उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी, पौड़ी जिला प्रभारी नियुक्तम्सूरी, उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेनदोली द्वारा संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई।इसी क्रम में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जनपद पौडी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। आर्यन देव उनियाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। पार्टी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि आर्यन देव उनियाल की संगठनात्मक क्षमता, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद पौड़ी में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में सफलता मिलेगी। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि संगठन लगातार युवाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें जिम्मेदार भूमिकाओं में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आर्यन देव उनियाल की नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Check Also
Close