Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह चुफाल के निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर

रुद्रपुर। खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह चुफाल के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।पत्रकार प्रेस महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भरत सिंह चुफाल एक निर्भीक, निष्पक्ष, ईमानदार एवं मिलनसार वरिष्ठ पत्रकार थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वक्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परम पाल सुखीजा, प्रदेश महामंत्री जगदीश चंद्र,प्रदेश सचिव दीपक कुकरेजा, प्रदेश सचिव उर्वादत्त भट्ट, जिला अध्यक्ष नैनीताल सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Check Also
Close