Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

श्रीनगर विधानसभा में हिमालय क्रांति पार्टी की बड़ी राजनीतिक दस्तक-पोखरी से उठी बदलाव की हुंकार,2027 में राष्ट्रीय दलों को चुनौती


श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की राजनीति में क्षेत्रीय अस्मिता,मूल निवास और मजबूत भू-कानून जैसे मुद्दों को लेकर सक्रिय हिमालय क्रांति पार्टी ने अब श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में भी अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। ग्राम सभा पोखरी में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के माध्यम से पार्टी ने न केवल क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई,बल्कि कई स्थानीय लोगों को अपने साथ जोड़कर आगामी राजनीतिक समीकरणों के संकेत भी दे दिए। ग्राम पंचायत भवन पोखरी में महिला मंगल दल अध्यक्ष नीलम नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने हिमालय क्रांति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव और स्थानीय मुद्दों को लेकर जोरदार चर्चा देखने को मिली। कार्यक्रम में पहुंचे हिमालय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ.दिनेश सिंह बिष्ट ने सभी नवागंतुक सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि उत्तराखंड की जनता पिछले 26 वर्षों से राष्ट्रीय दलों की राजनीति से निराश है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े राजनीतिक दल केवल सत्ता और अपने संगठनात्मक हितों तक सीमित रह गए हैं,जबकि गांव,किसान,युवा और स्थानीय समस्याएं लगातार उपेक्षित होती रही हैं। डॉ.बिष्ट ने कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी मिट्टी,मेहनत और मिशन की भावना के साथ उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता राष्ट्रीय दलों को जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने पार्टी के चार प्रमुख संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी सत्ता में आने पर मूल निवास 1950 को पुनः लागू करेगी,प्रत्येक परिवार को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा,सशक्त भू-कानून लागू होगा तथा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा। प्रदेश महासचिव ने स्थानीय विधायक एवं मंत्री डॉ.धन सिंह रावत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में कटुलस्यूं पट्टी विकास के बजाय बदहाल सड़कों और अधूरी योजनाओं की प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि गड्ढों में सड़क ढूंढना अंधेरे में परछाई खोजने जैसा हो गया है। बैठक में पूर्व प्रधान जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण अब केवल चुनावी वादों और नारों से प्रभावित होने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से राष्ट्रीय दलों ने जनता को आश्वासन तो दिए,लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांवों की सुध लेने कोई नहीं आया। अब क्षेत्र की जनता राज्यहित और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने वाली राजनीतिक सोच के साथ खड़ी होगी। जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी स्थानीय नेतृत्व और जनभागीदारी में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह नेगी के जुड़ने से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिली है और संगठन को गांव स्तर तक विस्तार देने में सहायता मिलेगी। बैठक में सुरेश चमोली,विपिन कुकरेती,राजेंद्र सिंह रावत,शिव कुमार पांडे,नीलम नेगी,लक्ष्मी देवी,मीना देवी,सुनीता देवी,पार्वती देवी,विमला देवी,रेखा देवी,रिया,अनूप सिंह बिष्ट,प्रताप सिंह,वासुदेव सिंह सहित अनेक ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों,बेरोजगारी,पलायन,सड़क,शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने कहा कि अब उत्तराखंड की राजनीति में स्थानीय सरोकारों और पहाड़ के वास्तविक मुद्दों को केंद्र में लाने की आवश्यकता है। पोखरी में आयोजित यह बैठक स्पष्ट संकेत दे रही है कि आगामी चुनावों को लेकर क्षेत्रीय दल भी अब गांव-गांव में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहे हैं।

Check Also
Close