Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

पैठाणी महाविद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव बना ऐतिहासिक-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने की विकास योजनाओं की झड़ी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल की शांत,सुरम्य एवं शैक्षिक चेतना से ओत-प्रोत धरती पैठाणी सोमवार को उस समय उल्लास,संस्कृति और शिक्षा के रंगों से सराबोर हो उठी,जब राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा,सांस्कृतिक विरासत और शैक्षिक उपलब्धियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। पूरे परिसर में पारंपरिक लोक संस्कृति,शिक्षा और युवा ऊर्जा का अनुपम वातावरण देखने को मिला। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,गणेश वंदना,गढ़वाली लोकनृत्य,लोकगीत एवं स्थानीय वाद्य यंत्रों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय के नव-रचित कुलगीत की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही,जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण आयाम प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.प्रकाश फोंदणी ने प्रभावशाली शैली में किया। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.विजय कुमार अग्रवाल एवं समस्त प्राध्यापकों ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा महाविद्यालय की प्रथम वार्षिक पत्रिका बनास का विधिवत विमोचन किया गया। साथ ही डॉ.प्रकाश फोंदणी एवं डॉ.कुमार गौरव जैन द्वारा रचित रसायन विज्ञान की पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। मंत्री ने महाविद्यालय परिसर में निर्मित शौर्य दीवार का अनावरण एवं नवीन पेयजल टैंक का लोकार्पण कर छात्रहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र परिषद के मनोनीत सदस्यों एवं वार्षिक पत्रिका में सहयोग देने वाले सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। अपने ओजस्वी संबोधन में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी प्रदेश का पहला व्यावसायिक महाविद्यालय है और सरकार इसे भविष्य में एक आदर्श न्यूक्लियस सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा को रोजगारपरक,आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही महाविद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ण नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा स्मार्ट क्लासरूम,मॉड्यूलर लैब एवं आधुनिक फर्नीचर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने एमएससी,एमबीए,एमसीए,बीटेक एवं चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा कर विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी। मंत्री ने खेल सामग्री,जिम,संगीत वाद्य यंत्र,मुख्य द्वार पर प्रतीक्षालय,छात्रावास हेतु सामग्री,प्राचार्य आवास,गेस्ट हाउस,बहुउद्देशीय हॉल,100 कुर्सियां एवं पुस्तकालय के लिए नई पुस्तकों की व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो.ए.एस.उनियाल ने छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नियमित अध्ययन,अनुशासन एवं बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रभावी मेंटरिंग एवं नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दिया। ब्लॉक प्रमुख थलीसैंण सुनीता रावत ने महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिला पंचायत सदस्य डॉ.शिवचरण नौडियाल ने भी महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रहित में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.विजय कुमार अग्रवाल,पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह नेगी,पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह रौथाण,मंडल अध्यक्ष विजय रौथाण सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,अधिकारी,शिक्षक,मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी का यह प्रथम वार्षिकोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं,बल्कि क्षेत्र में शिक्षा,प्रतिभा और विकास की नई संभावनाओं का उद्घोष बनकर उभरा।

Check Also
Close