Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

जनपद में विकास और स्वरोजगार को मिलेगी नई रफ्तार-सीडीओ अशोक जोशी ने बैंकर्स को दिए सख्त निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में विकास योजनाओं को धरातल तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा आमजन को बैंकिंग एवं स्वरोजगार योजनाओं का समयबद्ध लाभ दिलाने को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीएलआरसी/डीसीसी) की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने बैंकर्स एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बैंकर्स और विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें,ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं पर्यटन विभाग की स्वरोजगार आधारित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक शाखा प्रबंधकों से कहा कि जिन आवेदनों में दस्तावेज अधूरे हैं,उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए और योजनाओं को गति दी जाए। बैठक में डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक शाखाओं को नियमित रूप से वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को डिजिटल भुगतान,यूपीआई लेनदेन,ऑनलाइन बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में लोगों को सुरक्षित बैंकिंग की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है,ताकि आमजन बिना किसी भय के डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें। किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) की समीक्षा की और लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में 25 हजार किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी योजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने वाहन मद एवं गैर वाहन मद के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। वहीं होम स्टे योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति पर संतोष भी व्यक्त किया। बैठक में लीड जिला प्रबंधक किशन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी से मार्च 2026 के बीच जनपद के 15 विकासखंडों में कुल 213 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तिमाही के दौरान 1558 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए,जबकि अब तक कुल 12101 किसान इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनपद को प्राप्त 725 लाभार्थियों के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा,एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अवतार सिंह कंडारी,आरबीआई प्रतिनिधि भारत आनंद,एचडीएफसी बैंक प्रबंधक प्रदीप राणा,सहायक लीड बैंक अधिकारी भूपेश नौटियाल,वित्त समन्वयक एनआरएलएम धनंजय भट्ट सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित

Check Also
Close