Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

अग्रसेन चौक से शिफ्ट होगा मजदूर अड्डा

  • अब नगर निगम के पास खाली भूखंड में जुटेंगे श्रमिक
  • महापौर विकास शर्मा ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • श्रमिकों को मिलेंगे आई-कार्ड और बुनियादी सुविधाएं

रूद्रपुर। शहर के व्यस्ततम अग्रसेन चौक पर वर्षों से संचालित हो रहे श्रमिक अड्डे को अब अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जायेगा। लगातार मिल रही शिकायतों और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के चलते नगर निगम प्रशासन ने श्रमिक अड्डे को अग्रसेन चौक से हटाकर नगर निगम के पास स्थित खाली भूखण्ड में अस्थाई रूप से स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। नये स्थान पर श्रमिकों के लिए शेड, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जायेंगी। इसके साथ ही श्रमिकों का सत्यापन अभियान चलाकर उन्हें पहचान पत्र जारी किये जायेंगे।

गुरूवार को महापौर विकास शर्मा ने एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ डीआर वर्मा तथा नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ अग्रसेन चौक स्थित श्रमिक अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने मौके पर मौजूद श्रमिकों, स्थानीय व्यापारियों और आसपास के लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।

बताया गया कि अग्रसेन चौक के पास लंबे समय से चल रहे अस्थाई श्रमिक अड्डे के कारण सुबह से दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रहती है। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों द्वारा लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जनहित में श्रमिक अड्डे को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग रखी।

महापौर विकास शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फिलहाल नगर निगम के पास हाईवे किनारे स्थित खाली भूखण्ड पर श्रमिक अड्डे की अस्थाई व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वहां पर शेड निर्माण, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी, ताकि श्रमिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर ने कहा कि श्रमिक अड्डे पर लगातार अव्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी को देखते हुए अब श्रमिकों का सत्यापन अभियान भी चलाया जायेगा। सभी श्रमिकों को नगर निगम की ओर से पहचान पत्र जारी किये जायेंगे, जिन्हें वे कार्यस्थल पर साथ लेकर जायेंगे। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और श्रमिकों की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। यह कदम जहां एक ओर यातायात व्यवस्था को सुचारू करेगा, वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करेगा। महापौर ने कहा कि श्रमिकों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम श्रम विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर श्रमिकों के श्रम कार्ड भी बनवायेगा, ताकि उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि सिडकुल ढाल और मेडिसिटी क्षेत्र के पास संचालित अस्थाई श्रमिक अड्डों को भी व्यवस्थित किया जायेगा। प्रयास रहेगा कि भविष्य में शहर में एक संयुक्त और सुव्यवस्थित श्रमिक अड्डा विकसित किया जाये।

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री तरूण दत्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षद चिराग कालड़ा, रोशन अरोरा, संदीप राव, विजय तोमर समेत अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close