Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

रेनबो पब्लिक स्कूल के 12वीं का परीक्षाफल अधिकतम शत प्रतिशत अंको के साथ शत प्रतिशत रहा

रुद्रपुर सी.बी.एस.ई की 12वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमे रेनबो पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कला वर्ग में विद्यालय की छात्रा वर्षा रानी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनक पाल ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा परख नेगी 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में कुमार वैभव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूमिका शर्मा ने 95. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा आदित्य श्रीवास्तव ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में विद्यालय के छात्र विधान नागपाल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, कोमल पुनिया ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अनमोल अनेजा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियो द्वारा विभिन्न विषयो में निम्न अधिकतम अंक प्राप्त किये। अंग्रेजी मे कुमार वैभव ने अधिकतम 98 अंक प्राप्त किये। हिन्दी में सारिका खरायत ने अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये। रसायन विज्ञान मे कुमार वैभव ने अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये। आदित्य श्रीवास्तव एवं मुदित जैन ने शारीरिक विज्ञान में अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये। जीव विज्ञान में कुमार वैभव ने 96 अंक प्राप्त किये। ईफोरमेशन टेक्नोलोजी में कल्याणी सिंह ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। पेटिंग में भूमिका शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, अंजलि प्रजापति, अनुज शर्मा, महक पावा, पायल नायक, प्रियांशी भण्डारी, हर्ष अग्रवाल, कनिष्का बिष्ट, खुशी मलहौत्रा, अनमोल मिश्रा, हर्षिता, नेहा, ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। योगा में भूमिका, आदित्य श्रीवास्तव, अंजलि प्रजापति, अनुज शर्मा ने अधिकतम 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। गणित में अक्षत सिंह ने अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये। भौतिक विज्ञान में भूमिका शर्मा एवं कुमार वैभाव ने अधिकतम 90 अंक प्राप्त किये। इतिहास में वर्षा रानी ने अधिकतम 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। भूगोल मे वर्षा रानी ने अधिकतम 98 अंक प्राप्त किये। अर्थशास्त्र में वर्षा रानी ने अधिकतम 99 अंक प्राप्त किये। और एकाउन्टैन्सी में विधान नागपाल ने अधिकतम 98 अंक प्राप्त किये। बिजनेस स्टडीज़ मे कोमल एवं अनमोल मिश्रा ने अधिकतम 95 अंक प्राप्त किये।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार अग्रवाल ने परीक्षाफल पर हर्ष प्रकट किया और अध्यापकों, अभिभावकों तथा बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबन्धक श्री संजीव कुमार तथा प्रबन्धन समिति की सदस्या श्रीमती गीतांजलि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्रधानाचार्य मिस स्मिता पाठक ने बच्चों के अथक परिश्रम को ही सफलता का मंत्र बताया एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई दी।

Check Also
Close