Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

आवास विकास के महादेव पार्क की बदलेगी सूरत

  • महापौर ने किया 16 लाख के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास
  • हर वार्ड में बिना भेदभाव विकास हमारी प्राथमिकताः महापौर

रूद्रपुर। आवास विकास क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 39 स्थित महादेव पार्क के सौंदर्यीकरण एवं मंदिर में गुंबद निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। लगभग 16 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर का जोरदार स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महादेव पार्क लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था और क्षेत्र के लोग लगातार इसके सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे। अब इस पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित हो सके।

महापौर ने बताया कि पार्क में नई बाउंड्रीवाल और आकर्षक ग्रील लगाई जाएगी। इसके साथ ही लोगों के टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा तथा बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था भी की जाएगी। महापौर ने कहा कि नगर निगम विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं कर रहा है। भाजपा पार्षद हो या कांग्रेस पार्षद, सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और आशीर्वाद से शहर में विकास का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है और इसे रुकने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केवल जनप्रतिनिधियों ही नहीं बल्कि आम जनता के सुझावों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। आवास विकास और जगतपुरा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है, जबकि कई नई योजनाएं भी जल्द शुरू होने जा रही हैं। महापौर ने बताया कि अटरिया रोड पर नाले को कवर कर सड़क चौड़ीकरण की योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा मुख्य मार्ग को भी चौड़ा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो सके।

महापौर ने भरोसा दिलाया कि वार्डवासियों की जो भी समस्याएं और मांगें होंगी, नगर निगम उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का कार्य करेगा। इस दौरान पार्षद सौरभ राज बेहड़ ने पार्क का शिलान्यास होने पर महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्षद सौरभ राज बेहड़, पारस चुघ, गगन दुनेजा, अनंत विश्वनोई, सीपी शर्मा, हरीश कुमार, सम्प्रीत ग्रोवर, विक्की सैनी, शंकर जायसवाल, गणेश यादव, प्रिंस भगत, गोरव कुशवाहा, नरेश उप्रेती, सुमित वार्ष्णेय, सत्यम अरोरा, कुनाल, गौरव जुयाल, दिनेश गोस्वामी अंश मुंजाल, जीपी पाण्डे, मनोज जोशी, नवीन अरोरा, पंकज अरोरा,सतीश छाबड़ा, चिमन लाल छाबड़ा, अनिल गोयल, रोहित छाबड़ा, पारस गुलयानी, चिराग कालड़ा, मनोज भट्ट, सुमित खुराना, विश्वनाथ शर्मा, प्रमोद राठौर, राम प्रसाद, अरमान गोयल, केशव राठौर, कमलेश छाबड़ा, सुमन छाबड़ा, किरन गोयल, रीता भट्ट, आशा जोशी, ममता पाण्डे, रेखा, दुर्गा कोशियारी, सुषमा विश्नोई, जसवंत, विमला, सुमन छाबड़ा, मनीषा आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also
Close