Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

देवभूमि की बदलती डेमोग्राफी, लैंड जिहाद, लव जिहाद एवं धर्मांतरण के विरोध में बजरंग दल द्वारा धरना-प्रदर्शन

आज दिनांक 17 मई 2026, रविवार को देवभूमि में बढ़ते लैंड जिहाद, तेजी से बदलती डेमोग्राफी तथा बड़े पैमाने पर हो रहे धर्मांतरण के विरोध में बजरंग दल द्वारा दर्शनलाल चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे क्षेत्र संयोजक अनुज वालिया ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से देवभूमि उत्तराखंड, विशेषकर पछवादून क्षेत्र में, कुछ भूमाफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लैंड जिहाद के माध्यम से बाहर से आए बांग्लादेशी एवं विशेष समुदाय के लोगों को बसाया जा रहा है, जिससे हमारी देवभूमि की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून में बढ़ते अपराधों के पीछे भी ऐसे लोगों की भूमिका सामने आ रही है।

उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर बजरंग दल ने तीन महीने पूर्व जिला अधिकारी देहरादून को लिखित शिकायत के माध्यम से अवगत कराया था, किंतु प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि शासन-प्रशासन की मौन स्वीकृति इसमें शामिल है।

उन्होंने कहा कि बजरंग दल देवभूमि में हो रहे लैंड जिहाद एवं धर्मांतरण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा। आए दिन हमारी बेटियों के साथ छद्म वेश धारण कर नाम एवं पहचान बदलकर लव जिहाद की घटनाएं की जा रही हैं तथा धर्मांतरण के मामले भी सामने आ रहे हैं। यदि शासन-प्रशासन की आंखें अब भी नहीं खुलीं, तो 15 जून 2026 से पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा तथा जिला अधिकारी कार्यालयों के समक्ष अनशन भी किया जाएगा।

इस प्रदर्शन की योजना सह विभाग संगठन मंत्री अक्षत राणाकोटी (कान्हा) द्वारा बनाई गई। विभाग संयोजक आशु जोशी ने कहा कि जब तक बजरंग दल का एक भी कार्यकर्ता जीवित है, तब तक देवभूमि का इस्लामीकरण नहीं होने दिया जाएगा। वहीं विभाग मंत्री आलोक सिन्हा ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को देवभूमि में बढ़ते इस संकट का अंदाजा है, फिर भी सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख ने जयघोष कराकर हिंदू समाज को जगाने के लिए और बदलते डेमोग्राफिक बदलाव और लव जिहाद का बड़ा केंद्र बनते उत्तराखंड और देहरादून के हिंदू समाज के लोगों से अगामी 15 जून को एक विशाल एकत्रिकरण से जिला प्रशासन को चेताने का कार्य किया जाएगा

इस अवसर पर देहरादून एवं विकासनगर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष जोशी प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा जिला अध्यक्ष डॉ. माधव मैठाणी, अनिल मेसोन, कुलदीप सैनी, जिला मंत्री श्याम शर्मा, विशाल चौधरी, रमेश डोंडियाल, रवींद्र पाल, जिला संयोजक शेखर बंसल, कमल बिजलवान, आशीष बलूनी, अमन राजवंशी , अमन स्वेडिया, हरीश सेठी ,हर्ष सहगल सहित सैकड़ों मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close