Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

सप्लाई-किमाड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास, मसूरी क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहतकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 14.55 करोड़ की परियोजना का किया शुभारंभ  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गजियावाला क्षेत्र में मसूरी विधानसभा अंतर्गत देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मैकेन्जी-कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत सप्लाई कैंट से लम्बीधार, बासागाड़ होते हुए मसूरी तक सिंगल लेन सड़क को इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तित किया जाएगा। करीब 14 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में अतिरिक्त पहाड़ कटान, क्रॉस ड्रेन, सुरक्षा दीवारों और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य निर्माण कार्य भी किए जाएंगे।शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी क्षेत्र के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क के सुधारीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, यात्रा अधिक सुरक्षित बनेगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने यह भी घोषणा की कि गजियावाला क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो सकेगी। गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क संपर्क मजबूत करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का उल्लेख करते हुए “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत लोगों से सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” अपनाने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि लोग सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों का उपयोग कम कर पैदल चलने या साइकिल का प्रयोग करें। इससे ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री किरण मन्युड़ी, लक्ष्मण सिंह रावत, ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री, विक्रम थपलियाल, विनोद अवस्थी, आरती, जगदीश रेगमी, सीमा पुंडीर, ज्योति कोटिया, लीला शर्मा, वंदना बिष्ट, जितेंद्र राणा, सतीश शर्मा, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अनुराग सिंह तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close