Wednesday 20/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
माता जी की आँखों से दुनिया देखेंगे दो लोग। जाते जाते किया महादान।शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवालेरुद्रपुर । नगर के अनेक थोक व रिटेल दवा विक्रेताओं ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स द्वारा ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के नाम पर नकली दवाइयों का कारोबार करने के विरोध में किए जा रहे आंदोलन का जहां समर्थन किया है तो वहीँ उन्होंने जनहित में देशव्यापी दुकानें बंद करने के प्रस्ताव पर असहमति व्यक्त करते हुए मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में अनेक दवा विक्रेताओं ने उपजिलाधिकारी व औषधि निरीक्षक रुद्रपुर को ज्ञापन सौंपकर उनसे दवा वितरण कार्य को बाधा रहित बनाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि वह रुद्रपुर के दवा विक्रेता हैं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। किन्तु व्यापक जनहित व भौगोलिक विशेष परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए वह अपनी दुकानें बंद नहीं करना चाहते हैं। वह संगठन की उक्त मांगों की पूर्ति हेतु दिनांक 20 मई को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे, जिससे कि हमारी मांग सरकार तक पहुंचे, परन्तु दवाओं के अभाव में किसी भी मरीज को कोई असुविधा या जनहानि न हो। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कुछ विरोधाभाषी जबरन उनकी दुकानों को बंद कराने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे उनके कार्य में बाधा तथा आम जनमानस को असुविधा होने की संभावना है। अतः उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही कर दवा विक्रेताओं के हितों एवं आम जनता की सुविधा की रक्षा करने की जाए, जिससे कि वह सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कर सकें। ज्ञापन देने वालों में हरीश मुंजाल, राजकुमार हुड़िया, सुमित खुराना, संजीव कुमार, रुशील अरोड़ा, चेतन कुमार, अमित छाबड़, सुशान्त रंग, राणा प्रताप, महेंद्र सिंह, अशोक, मुनिराज, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, शैलेन्द्र गंगवार, छत्रपाल सैनी, अजय राजपूत आदि शामिल थे।केदारनाथ यात्रा में महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु बनीं मानवता की मिसाल,बेस अस्पताल को सौंपे ऑक्सीजन कैनजनता मिलन में जिलाधिकारी का सख्त संदेश-जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहींपर्यटन मंत्री महाराज ने बद्री-केदार धाम में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में सुख,समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजाबाल सुरक्षा और जागरूकता की ओर बड़ा कदम-जीआईसी कपरोली में 190 विद्यार्थियों को दिए गए अधिकार और सुरक्षा के मंत्रनो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,पैदल पहुंचकर किया जागरुकविशेष पुनरीक्षण और जनगणना कार्यों में पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं–डीएम स्वाति भदौरिया
राज्य

गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षणअलाइनमेंट को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, मंत्री ने समाधान का दिया भरोसा ।मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग को लेकर रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े सर्वे और अलाइनमेंट कार्य का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क की वर्तमान योजना से कुछ लोगों की भूमि और स्थानीय सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और आपत्तियां विस्तार से रखीं। इस पर गणेश जोशी ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों की भावनाओं और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा किसी भी समस्या का समाधान आपसी समन्वय से निकाला जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित कर अलाइनमेंट से जुड़ी बाधाओं को जल्द दूर किया जाए, ताकि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की आधारशिला है और सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर आवागमन सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गणेश जोशी ने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान राहुल कुमार, राजेश कुमार, वीर सिंह चौहान सहित लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also
Close