Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

जनता मिलन में जिलाधिकारी का सख्त संदेश-जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सोमवार को आयोजित जनता मिलन एवं सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। समीक्षा में बताया गया कि अब तक जनता मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 501 शिकायतें प्राप्त हुई हैं,जिनमें से 485 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है,जबकि शेष 16 मामलों पर कार्यवाही जारी है। जिलाधिकारी ने एल-1 स्तर पर 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अगले सोमवार व्यक्तिगत रूप से बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों को बिना ठोस समाधान के केवल औपचारिकता निभाते हुए फोर्स क्लोज करने की प्रवृत्ति पूरी तरह अस्वीकार्य है। शिकायत बंद करना अंतिम विकल्प होना चाहिए और यह तभी किया जाए जब शिकायतकर्ता संतुष्ट हो तथा समस्या का वास्तविक समाधान हो चुका हो। जनता मिलन कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन,सरकार जनता के द्वार एवं ई-ऑफिस प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाई जाए तथा हर विभाग अपने स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल कागजी प्रक्रिया नहीं,बल्कि जनता को वास्तविक राहत देने का माध्यम होना चाहिए। बैठक के दौरान कमंद क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव में लगातार सक्रिय तेंदुए के कारण भय का माहौल बने होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पिंजरे लगाने,नियमित गश्त बढ़ाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों के आवागमन के दौरान फॉरेस्ट गार्ड की निगरानी बढ़ाने तथा मवेशियों के लिए चारा-पत्ती की समुचित व्यवस्था करने को भी कहा,ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं बिडोलस्यूं विकास समिति द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर स्थित ईटीसी के सामने क्षतिग्रस्त सड़क का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विकासखंड खिर्सू के पंदारखोला निवासी रमेश प्रसाद काला द्वारा उनकी भूमि पर बिना अनुमति पेयजल टैंक निर्माण और नियमित जलापूर्ति न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कर अवैध निर्माण हटाने तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजकर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर चोपड़ा निवासी केदार सिंह गुसाईं की शिकायत पर पेयजल टैंक चेंबर की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए। वहीं नलाई प्राथमिक विद्यालय की तूफान से क्षतिग्रस्त छत एवं दीवारों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मद से शीघ्र कार्यवाही करने को कहा गया। पोखड़ा क्षेत्र में सौर ऊर्जा आधारित पेयजल योजना,पाबों क्षेत्र में महिलाओं के स्वरोजगार एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा गिरगांव क्षेत्र की पेयजल समस्या पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए अधिशासी अभियंता जल संस्थान को उसी दिन स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यदि अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी तो प्रशासन स्तर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अणेंथ गांव में पिछले दो वर्षों से लंबित आयुर्वेदिक चिकित्सालय हस्तांतरण प्रकरण पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट कर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच भरोसे का मजबूत माध्यम बन रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संवेदनशीलता,पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं का समाधान करें। इसी क्रम में पौड़ी निवासी सरोजनी रावत की शिकायत पर वार्ड संख्या-9 पौड़ी गांव में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कर 50 एमएम व्यास की पाइपलाइन का लीकेज ठीक कराया गया। वहीं ग्राम कोठगी निवासी मनीषा देवी की मनरेगा मजदूरी भुगतान संबंधी शिकायत का संज्ञान लेते हुए उनका लंबित भुगतान भी कराया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे,जिन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान हेतु समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Check Also
Close