Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरो में लटके रहे ताले मरीज रहे परेशान।

ऑनलाइन व्यापार को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन ने जताई चिंता।
देस में लगातार दवा के बढ़ रहे ऑनलाइन व्यापार को लेकर दवा व्यापारियो में गहरी नाराजगी देखने में नजर आ रही है। ऑनलाइन दवा बिक्री व कॉर्पोरेट द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट का विरोध करते हुए आज 20 मई को ऑल इंडिया केमिस्ट के आवाहन पर चंपावत जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोहाघाट मे केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हेम पुनेठा व जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती ने समस्त दवा व्यापारियों के साथ रामलीला मैदान लोहाघाट में ऑनलाइन दवा बिक्री वह कॉर्पोरेट के भारी डिस्काउंट का कड़ा विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की तथा सरकार से दवा की ऑनलाइन बिक्री को बंद करने की मांग की गई। उन्होंने बताया आकस्मिक परिस्थितियों में कुछ मेडिकल स्टोर से दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी जिसके लिए सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को नंबर दिए गए है। उन्होंने कहा जवाब व्यापारियों को जनता को परेशान करने का कोई इरादा नहीं है वह लोग सिर्फ अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे है। कहा आज ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध मे लोहाघाट नगर सहित चंपावत जिले के सभी मेडिकल स्टोर पूर्ण रूप से बंद रखे गए हैं। उन्होंने कहा दवा व्यापारियों का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है बल्कि अपनी मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें मजबूरी में यह निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। दवा व्यापारियों ने कहा अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आगे को आंदोलन और बड़ा रूप लगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया मेडिकल स्टोरो की हड़ताल को देखते हुए अस्पताल में पूरी तैयारी की गई है तथा जीवन रक्षक दवा अस्पताल में प्रचुर मात्रा में है। अस्पताल का जन औषधि केंद्र खुला हुआ है जिसमें भरपूर मात्रा में दावा है उन्होंने कहा मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम के बाद सभी दवा विक्रेताओं ने पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर दुख जताते हुए 2 मिनट का मौन रखा ।

Check Also
Close