Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

मां धारी देवी परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन,प्लास्टिक फेंकने वालों पर होगी सख्त चालानी कार्रवाई


श्रीनगर गढ़वाल। आस्था के प्रमुख केंद्र मां धारी देवी मंदिर परिसर में बढ़ती गंदगी और प्लास्टिक कचरे को लेकर नगर निगम श्रीनगर अब पूरी तरह सख्त मोड में नजर आ रहा है। चारधाम यात्रा सीजन के बीच मंदिर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नगर निगम की महापौर आरती भण्डारी ने मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ मां धारी देवी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने मंदिर परिसर,नदी तट एवं आसपास फैले प्लास्टिक कचरे और गंदगी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मां धारी देवी जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर इस प्रकार की गंदगी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। महापौर आरती भण्डारी ने मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित जगदम्बा प्रसाद पांडेय एवं उपाध्यक्ष पंडित राजेश पांडेय के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाया कि नगर निगम द्वारा नियमित रूप से कूड़ा वाहन भेजे जाने के बावजूद कुछ दुकानदार और लोग प्लास्टिक बोतलें,चिप्स एवं खाद्य पदार्थों के रैपर तथा अन्य कूड़ा खुले में और नदी किनारे फेंक रहे हैं। महापौर ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति लापरवाही करने वालों के खिलाफ अब सीधे चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपना समस्त कूड़ा केवल नगर निगम के कूड़ा वाहन में ही डालें और मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक उत्पादों का अनियंत्रित उपयोग न करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी दुकान या परिसर के आसपास प्लास्टिक कचरा पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ तत्काल जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महापौर आरती भण्डारी ने श्रद्धालुओं से भी भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि मां धारी देवी मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं,बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान भी है। इसकी स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना हर श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों,नदी तट और मंदिर परिसर में कूड़ा न फेंकने तथा प्लास्टिक उपयोग के बाद उसे निर्धारित डस्टबिन में डालने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम मंदिर परिसर को स्वच्छ,सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा आने वाले समय में स्वच्छता अभियान को और अधिक सख्ती एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार भी मौजूद रहे।

Check Also
Close