पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने लगाया पी एन जी गैस का कैंप

गैस क़ी किल्लत और बड़ी कीमतों को देखते हुए आज लोगो का रुझान PNG पाइप लाइन वाली गैस के कनेक्शन की ओर बढा है जिसकी कीमत प्रति किलो 48 रु के लगभग है और सिलेंडर वाली गैस लगभग 72 रु किलो है l वह भी पूरी नहीं आती जिसे देखते हुए आज रेस कोर्स में पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी के कार्यालय में गैल कंपनी के द्वारा कैंप लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में परिवारों नें नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसकी आवेदन फीस मात्र 500 रूपये है जबकि सप्लाई के समय 4500 रूपये सिक्योरिटी देने का प्रावधान है जो रिफंडेबल है l इसमें उन्हें घर के गेट से 15 मीटर लगभग 45 फ़ीट गैस पाइप मुफ्त मिलेगी l
