
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ जी मंदिर देहरादून में चल रही भागवत कथा आज विश्राम के दिन कथा व्यास विनीत वत्सल जी ने कथा की अमृत वर्षा की
इस कलयुग में पवित्र भागवत में होंगे भगवान श्री कृष्ण के दर्शन
उन्होंने कहा कि जब श्री कृष्ण जी से यह पूछा गया कि कलयुग में आपके दर्शन कहां होंगे तो उन्होंने कहा कि यदि मेरे दर्शन करने हैं तो पवित्र भागवत दर्शन मात्र से ही मेरे दर्शन हो जाएंगे जो भी इसे श्रवण करेगा वह पापोसे उससे मुक्त हो जाएगा
कथा में सहयोग करने वालों को कियासम्मानित
अंत में कथा में सहयोग करने वालों को व्यास पीठ जी से सम्मानित करवा उन्हें आशीर्वाद दिलवाया गया
विशाल भंडारा
अंत में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
कथा में दिगंबर दिनेश पुरी पुनीता गैरोला नवीन गुप्ता विक्की गोयल रोहित अग्रवाल संजय गर्ग राजकुमार गुप्ता प्रीति गुप्ता दीपक मित्तल रीना मित्तल अवंतिका मित्तल गीता अग्रवालआदि उपस्थित रहेl
