Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

श्रीनगर बार एसोसिएशन ने डॉ.धन सिंह रावत को दिया पूर्ण समर्थन,न्यायिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में शुक्रवार शाम आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं के बीच न्यायिक सुविधाओं,अधिवक्ताओं की समस्याओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का आयोजन सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ,जिसमें अधिवक्ताओं ने न्यायिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने तथा आमजन को बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान डॉ.धन सिंह रावत ने अधिवक्ताओं की समस्याओं,आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को सशक्त और सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा अधिवक्ताओं की भूमिका समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ.धन सिंह रावत द्वारा कराए गए विकास कार्यों, जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अधिवक्ताओं ने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में श्रीनगर विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं,जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला है। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से आगामी विधानसभा चुनाव में डॉ.धन सिंह रावत को बिना शर्त पूर्ण समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि डॉ.रावत का विकासपरक दृष्टिकोण,जनता के प्रति समर्पण और क्षेत्र के लिए निरंतर सक्रियता उन्हें एक मजबूत जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करती है। बार एसोसिएशन श्रीनगर की ओर से संरक्षक अनूप पाथरी,विकास पंत एवं समस्त अधिवक्ताओं ने डॉ.धन सिंह रावत को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने श्रीनगर क्षेत्र में न्यायिक ढांचे को और अधिक मजबूत करने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए। बैठक का सफल संचालन पूर्व महासचिव विकास पंत द्वारा किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं की आवश्यकताओं एवं उपनिबंधक कार्यालय श्रीनगर हेतु भूमि उपलब्ध करवाने के संबंध में एक ज्ञापन भी कैबिनेट मंत्री को सौंपा गया। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भण्डारी,संरक्षक अनूप पाथरी,अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भण्डारी,पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत,पूर्व महासचिव विकास पंत,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट,आरपी थपलियाल,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,अनुज रावत,मनमोहन नेगी,बलवीर सिंह रौतेला,नितेश भारती,राखी राय,प्रेरणा काला,रतन सिंह बिष्ट,निकुंज बिष्ट,लक्ष्मीकांत,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक को क्षेत्र की न्यायिक और विकासात्मक आवश्यकताओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और सहयोग की इस पहल को भविष्य में न्यायिक व्यवस्थाओं को अधिक मजबूत और जनहितकारी बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Check Also
Close