Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

आधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गति


श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक,तकनीक आधारित और रोजगारपरक बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अपने तीन दिवसीय श्रीनगर क्षेत्रीय भ्रमण के दूसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में अत्याधुनिक पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब एवं अटल लैब का शुभारम्भ कर क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल और वैज्ञानिक शिक्षा की नई सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह,ऊर्जा और नवाचार के वातावरण से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने आधुनिक तकनीकों,रोबोटिक्स और डिजिटल उपकरणों का प्रदर्शन किया,जिसे देखकर डॉ.रावत ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि आने वाला समय तकनीक और नवाचार का है तथा उत्तराखंड के बच्चों को भी उसी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं,ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई के बीच बाधा न बने। उन्होंने कहा कि आज सरकारी विद्यालयों में भी आधुनिक शिक्षा,स्मार्ट तकनीक और प्रयोगात्मक अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब विद्यार्थियों की व्यक्तिगत क्षमता और सीखने की गति के अनुसार शिक्षा प्रदान करेगी,जबकि अटल लैब बच्चों में वैज्ञानिक सोच,रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करेगी। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्र विज्ञान,रोबोटिक्स,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,डिजिटल टेक्नोलॉजी और आधुनिक शोध आधारित शिक्षा से जुड़ सकेंगे। डॉ.रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आधुनिक लैब के निर्माण पर लगभग 75 लाख रुपये की लागत आई है,जबकि विद्यालय के विकास के लिए 81 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है,बल्कि गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षण व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे विद्यालयों में आयोजित मासिक बैठकों में नियमित भाग लें और अपने बच्चों की प्रगति पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं,बल्कि भविष्य निर्माण की प्रयोगशाला होते हैं, जहां से समाज और राष्ट्र का स्वरूप तय होता है। राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए डॉ.रावत ने कहा कि इस संस्थान ने देश और विदेश में अनेक प्रतिभाएं दी हैं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को सुझाव दिया कि विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाए,ताकि पुराने विद्यार्थी अपने विद्यालय के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व छात्र अपने विद्यालयों को गोद लेकर सहयोग करें तो सरकारी विद्यालयों की तस्वीर और अधिक बदली जा सकती है। अपने भ्रमण के दौरान डॉ.रावत ने कंसमर्दनी,तिवारी मोहल्ला,ट्रेजरी मोहल्ला और गणेश बाजार क्षेत्रों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार विकास और जनसुविधाओं को लेकर पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने पौड़ी-खिर्सू-श्रीनगर मोटर मार्ग से कोल्ठा गांव तक द्वितीय चरण (स्टेज-1) मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। लगभग 79.51 लाख रुपये की लागत और 2 किलोमीटर लंबाई वाले इस मोटर मार्ग से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क मजबूत होने से शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच आसान होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इसके अतिरिक्त डॉ.रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज मरखोड़ा में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें विद्यालय तक इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण,भवन अनुरक्षण एवं सौंदर्यीकरण,छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण,भवन एवं छत मरम्मत जैसे कार्य शामिल रहे। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं से विद्यार्थियों को सकारात्मक शैक्षिक वातावरण मिलेगा और सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत खिर्सू विकासखंड के ग्राम भैसकोट में भी जनसंपर्क कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार,जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने कहा कि आधुनिक शिक्षा और विकास कार्यों की ये पहलें क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करेंगी।

Check Also
Close