Monday 25/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
चारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौलआधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गति
राज्य

गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन


खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का दिखा अद्भुत संगम, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
म्सूरी, 23 मई (प्रधान टाइम्स)
मसूरी। गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन बड़े उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी द्वारा खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाकर किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पीटी प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में अनुशासन, एकता और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। पीटी प्रतियोगिता में नालवा सदन ने प्रथम, रंजीत सदन ने द्वितीय, अजीत सदन ने तृतीय तथा अटारी सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
एथलेटिक मीट के दौरान 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और बाधा दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से खेल मैदान रोमांच और ऊर्जा से सराबोर नजर आया। प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में रंजीत सदन तथा बालिका वर्ग में अटारी सदन ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। ट्रॉफी मिलते ही सदनों में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया तथा विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विजेता टीमों का स्वागत किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन प्रभारी आर. अंसारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Check Also
Close