Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

मसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमला


सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बाजार और माल रोड पर घूम रहे आवारा पशुओं से लोगों में दहशत

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। षनिवार को सुबह एक आवारा सांड ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने बुजुर्ग को दो से तीन बार जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाया और घायल बुजुर्ग को संभालकर उनके घर पहुंचाया। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नगर पालिका और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों माल रोड, लाइब्रेरी चौक, कुलड़ी बाजार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार सांड और बेल सड़क के बीचोंबीच घूमते रहते हैं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान भारी भीड़ के बीच आवारा पशु कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बाजार और मुख्य मार्गों पर घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल हटाया जाए। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Check Also
Close