Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

नैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का सोमवार को बार हॉल में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुभारंभ हुआ उद्घाटन समारोह में अधिवक्ताओं और प्रतिभागियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल एवं द्वितीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुवे बार एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की प्रतियोगिता के पहले दिन सिंगल्स और डबल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया सिंगल्स वर्ग के पहले मुकाबले में संजय सुयाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामसिंह रौतेला को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया वहीं दूसरे मुकाबले में चंद्रप्रकाश ने पूरन बिष्ट को हराकर अगले चरण में अपनी जगह बनाई डबल्स वर्ग में शनी-शादाब की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुवे जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया वहीं दूसरे मुकाबले में अरुण अधिकारी वअंकित की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को पराजित कर अगले चरण में स्थान सुनिश्चित किया इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आये बार एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर अधिवक्ता साथी अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अगले मुकाबलों का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

Check Also
Close