Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

नगर पंचायत पाटी में आदर्श आचार संहिता प्रभावी, जिलाधिकारी ने दिए कड़ाई से अनुपालन के निर्देश।

9 जून को होगा मतदान 11 जून को मतगणनाजनपद चंपावत की नगर पंचायत पाटी में सामान्य निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही दिनांक 25 मई 2026 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगर पंचायत पाटी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में आदर्श आचार संहिता के प्रत्येक प्रावधान का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाने वाले पोस्टर, बैनर, होर्डिंग एवं अन्य प्रचार सामग्री के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों अथवा संस्थाओं के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।उन्होंने आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों से लोकतंत्र के इस महापर्व को गरिमामय एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सभी से निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहकर ही चुनावी गतिविधियों के संचालन का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने बताया 27 व 29 मई को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे ,30 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 31 मई को अपराह्न 3:00 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया 01 जून को प्रातः 10:00 बजे से निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा 9 जून को प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 11 जून को मतगणना संपन्न की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया उनकी पहली प्राथमिकता मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करना है जिसके लिए पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियो को निर्देश दिए जा चुके हैं। तथा चुनाव संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर व अन्य अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है।

Check Also
Close