Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

रुद्रपुर –  कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी रुद्रपुर सिटी क्लब पहुंचे। जहां सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ममता रानी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। देश की आजादी के उपरांत उन्होंने विषम परिस्थितियों में देश की कमान संभाली थी और एक नए भारत का निर्माण किया था। ममता रानी ने कहा की पंडित नेहरू के बताए हुए रास्ते पर ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया जिसके चलते भारतवर्ष ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई और हर क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया यह सब कांग्रेस के ही देन रही है। उन्होंने कहा कि दशकों से कांग्रेस ने देश के विकास में अपना अहम योगदान दिया है जो आज भी अनवरत जारी है। सभी कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ,जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, बबलू सागर ,विजय गुप्ता ,प्रीति साना, मोहन भारद्वाज, ज्योति टम्टा, सतीश राजपूत ,अनुज दिक्षित, सुनील चौक बाबू विश्वकर्मा गौरव खुराना ,जितेश शर्मा, राहुल प्रजापति, ललित बिष्ट, रामसेवक कोली, जमुना प्रसाद, कुंदन टम्टा ,गुड्डू पटवाल, केरू मंडल आदि मौजूद थे।

Check Also
Close