Thursday 28/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून मार्ग पर हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा टैंकर,चालक की दर्दनाक मौतखेल के मैदान में बक़रीद नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश, प्रदेश की खुशहाली की कामना की।लक्सर में पत्रकारों की एकता आखिरकार रंग लाई।महतोष मे दशकों से रह रहें 400 परिवारों के मालिकाना हक मामले को लेकर जिला अधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा सौपा ज्ञापनएडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे बनी कमेटी दो माह मे करेगी रिपोर्ट तैयारविधायक बोले गरीबो को उनका मालिकाना हक दिलाने हेतु निकलेगा समाधान“गरीब और भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराने का हर प्रयास होगा विफल ,कानून के दायरे में होगी कठोर कार्रवाई”– एसएसपी अजय गणपतिपंतनगर विश्वविद्यालय के ठेका श्रमिकों को मिलेगा लंबित महंगाई भत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कुलपति का जताया आभारवसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के समन्वय में दूसरा देहदान संपन्न।विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार मे राज्य योजना से स्वीकृत वीर हकीकत राय मार्ग किया लोकार्पणटीएमयू फार्मेसी की स्मृति संध्या में आकिबमिस्टर और अरीबा चुनी गईं मिस फेयरवेलनगर निगम में हर शनिवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
राज्य

नगर निगम में हर शनिवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

  • ईंधन बचत के महाअभियान में शामिल होगा नगर निगमः महापौर

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर दिए गए संदेश के क्रम में अब रुद्रपुर नगर निगम भी इस अभियान में जुड़ रहा है। महापौर विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाया जाएगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।

महापौर ने बताया कि नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। इसके स्थान पर कर्मचारी साइकिल, ई-रिक्शा, सार्वजनिक परिवहन अथवा पैदल कार्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किए जाएंगे।

महापौर ने कहा कि आज तेजी से बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए यह पहल समय की आवश्यकता है। यदि समाज का हर वर्ग सप्ताह में एक दिन भी निजी वाहन का उपयोग कम करे तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईंधन की बड़ी बचत संभव है। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्वयं इस अभियान की शुरुआत कर जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत करेगा। साथ ही भविष्य में शहरवासियों को भी इस मुहिम से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों से इस आदेश का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल सरकारी निर्देश नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

महापौर ने बताया कि सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को इस व्यवस्था से छूट प्रदान की गई है, ताकि जनसेवाएं प्रभावित न हों। महापौर ने कहा कि “नो व्हीकल डे” अभियान रुद्रपुर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Check Also
Close