Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक-डंपर दुर्घटना, 2 की मौत।

सुबह भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक ट्रक-डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक एवं एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

बता दे कि हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक के साथ सड़क पर लगे 2 कंक्रीट डिवाइडर उछलकर सड़क के बाईं ओर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक की भी ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया। वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था।
मृतक चालक की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर, हरिद्वार और महिला की पहचान कौशल्या पत्नी सुरेश, उम्र 42 वर्ष, निवासी बावाड़ी, शिवपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस की ओर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Check Also
Close