Friday 29/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायतापाकिस्तान से संदिग्ध करोड़ों के लेन-देन मामले में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क की जांच तेजखड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागतNH-74 के जाफरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की मौतझूला क्षेत्र में गंगा में डूबे 2 लोग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी लगभग 1:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूलाभद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक-डंपर दुर्घटना, 2 की मौत।कर्तव्य अकेडमी का सेना कोअनमोल तोहफा, आधा दर्जनयुवा अग्निवीर के लिए चयनित21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
राज्य

खड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागत



लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खड़कपुर में कांग्रेस कमेटी एससी विभाग की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान एवं कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला उपाध्यक्ष इंद्रलाल आर्य के आवास पर किया गया। बैठक में कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन अमित सागर ने किया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, महंगाई और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और प्रदेश की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता के बीच उजागर करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े एवं कमजोर वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष इंद्रलाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का कार्य करेगी।
जिला उपाध्यक्ष हीरालाल आर्य ने कहा कि जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूती की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन्दर पाल आर्य लगातार कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही गरीब, किसान, मजदूर, दलित एवं आम जनता की सच्ची हितैषी है तथा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
राजनीतिक हलकों में जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य की लगातार सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। वे जिलेभर में कार्यकर्ता बैठकों, जनसंपर्क अभियानों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में शंकर जोशी, हीरालाल आर्य, बसंत कुमार आर्य, प्रताप राम, गोविंद राम, तुलसी देवी, रूपा देवी, लक्ष्मी देवी, नीमा देवी, राकेश जोशी, राहुल आर्य, देवी राम, मनोज कुमार, राहुल साह, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Check Also
Close