Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता


रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों से जनपद उधमसिंह नगर में पदक विजेता व खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों को मल्टीविटामिन किट, खेल किट, शूज व ड्राई फ्रूट वितरित किए गए। कार्यक्रम जिला प्रशासन व खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आयोजित हुआ।
इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी किच्छा गौरव पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित विभिन्न खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
योजना के तहत ए कैटेगरी के 5 तथा बी कैटेगरी के 7 खिलाड़ियों समेत कुल 12 प्रतिभावान खिलाड़ियों को सहायता सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। वहीं खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन का आभार जताया।

Check Also
Close