Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

कोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,


350 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
काशीपुर में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 350 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।
माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध निरोध क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने संदिग्ध ग्राम मुकुन्दपुर स्थित कोसी नदी किनारे बस्ती में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान राजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जगतार सिंह को अवैध कच्ची शराब की पैकेजिंग एवं बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग की टीम ने मौके से लगभग 350 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई क्षेत्र-03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में की गई। अभियान में काशीपुर क्षेत्र का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Check Also
Close