Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

रीठासाहिब में नदी के अचानक उफान में आने से फंसे हजारों सिख श्रद्धालु एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू।

चंपावत जिले के सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रीठा साहिब में आजकल जोड़ मेला चल रहा है। आज रविवार को मेल के अंतिम दिन लधियां और रतिया नदी के संगम में सैकड़ो की संख्या में सिख श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। तथा हजारों की तादात में श्रद्धालु पार्किंग और दुकानों के पास खड़े हुए थे। अचानक हो रही बारिश से लधियां और रतिया नदी के उफान पर आ जाने से 3 से 4 हजार श्रद्धालु फस गए। श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर एसडीआरएफ, पुलिस व ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि कुंदन सिंह बोरा ने बताया अचानक दोनों नदियों का पानी उफान पर आ गया जिस कारण श्रद्धालु फस गए ।उन्होंने बताया एसडीआरएफ व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी से बाहर निकल लिया गया तथा कई श्रद्धालुओं को पार्किंग से व दुकानों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया इस दौरान तीन से चार हजार श्रद्धालु वहां पर मौजूद थे ।उन्होंने बताया घटना मैं कोई जनहानि नहीं हुई ना ही कोई श्रद्धालु घायल हुआ है। इस दौरान रीठासाहिब गुरुद्वारा क्षेत्र में भगदड़ मची रही जहां एसडीआरएफ के द्वारा बेहतरीन कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की जान बचाई गई तो वही स्थानीय युवाओं के द्वारा रेस्क्यू अभियान में अपना अमूल्य सहयोग दिया गया। कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित होने पर प्रशासन व स्थानीय लोगों व गुरुद्वारा प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

Check Also
Close