Sunday 05/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा मिलने पर महापौर का जोरदार स्वागतकैलाश मानसरोवर यात्रियों के उत्तराखंड आगमन पर सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर में किया भव्य स्वागतबीज बम अभियान सप्ताह-2026 का आगाज 9 जुलाई से उत्तराखंड से उठेगी हरित जनआंदोलन की नई अलखगांव-गांव पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सेवा-उत्तरा केयर हॉस्पिटल का निःशुल्क जांच अभियान बना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहतगरीब विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान-मां मंगला सरस्वती छात्रवृत्ति योजना से 9 मेधावी छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का संबलभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली किसान घाट पर विशाल देशव्यापी जन-आंदोलन का ऐलान–भोपाल सिंह चौधरीजिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में हेयर सैलून का शुभारंभ-बंदियों के सुधार एवं मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलस्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी को भावभीनी विदाईगांव-गांव पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं-पौड़ी में 4 जुलाई से 45 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर अभियान शुरू4 जुलाई विशेष, मसूरी से जुड़ी हैं जॉर्ज एवरेस्ट की अनगिनत यादें, जिनके नाम पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी हुई अमर
राज्य

जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में हेयर सैलून का शुभारंभ-बंदियों के सुधार एवं मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला कारागार में बंदियों के पुनर्वास,सुधार एवं सम्मानजनक जीवन की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आधुनिक हेयर सैलून का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश धर्म सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायाधीश द्वारा हेयर सैलून का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कारागार केवल दंड का स्थान नहीं,बल्कि सुधार,पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने का माध्यम है। बंदियों को सम्मानजनक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना न्याय व्यवस्था की मानवीय भावना का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित हेयर सैलून की सुविधा से बंदियों में आत्मविश्वास,आत्मसम्मान एवं अनुशासन की भावना का विकास होगा। यह पहल न केवल उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी,बल्कि कारागार में सुधारात्मक एवं पुनर्वासात्मक वातावरण को भी और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। जेल अधीक्षक कौशल कुमार ने बताया कि यह हेयर सैलून उस सोच एवं विज़न का हिस्सा है,जिसके अंतर्गत जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए बंदियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं,स्वच्छता,गरिमापूर्ण जीवन एवं उनके मानवाधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए तथा कारागार प्रशासन का उद्देश्य उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान कर समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापित होने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में एसएसपी सर्वेश पंवार सहित न्यायिक अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close