Tuesday 21/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी कार्रवाई में नकली दवाइयों की फर्जी फैक्ट्री पकड़ी।अवैध चाकुओं के साथ दो युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी36 घंटे में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार lभारी बारिश की चेतावनी के चलते नदी व नालों के किनारे न जाने के लिए पुलिस ने किया अलर्टबरसों से जनता के लिए मुसीबत बना स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन।सावन के पहले सोमवार पर शिवालयो मे उमड़ा भक्तों का सैलाब।प्रदेश सरकार ने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान, लालपुर के विकास को मिलेगी नई गति : शुक्लाइस्कॉन द्वारा आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरामुख्य बाजार में जलभराव से निपटने को महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षणतहसील परिषद परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने व सीसी फर्श निर्माण की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राज्य

हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियो

  • विश्वस्तरीय डोर-विंडो सॉल्यूशंस अब कुमाऊं में उपलब्ध
  • सांसद अजय भट्ट समेत कई गणमान्य अतिथियों ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड स्थित एटीएस इंटरप्राईजेज के तीसरे टोस्टम स्टूडियो का शनिवार को भव्य शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह, हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री वनवास (वनवासी कल्याण आश्रम) डाल चन्द्र तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश परिहार, डीके शर्मा,राजेंद्र बिष्ट एवं प्रदीप बिष्ट भारत भूषण चुग ने संयुक्त रूप से फीता खोलकर किया। इस अवसर पर उद्योग, व्यापार, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया तथा वहां प्रदर्शित आधुनिक डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस की गुणवत्ता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संस्थापक एवं भाजपा नेता ललित मिगलानी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे प्रतिष्ठान प्रदेश में विश्वस्तरीय तकनीक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त शोरूम खुलने से लोगों को बेहतर विकल्प अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगे, जिससे रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने एटीएस इंटरप्राईजेज की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान गुणवत्ता और भरोसे के साथ अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

प्रतिष्ठान के स्वामी एवं भाजपा नेता ललित मिगलानी ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि रुद्रपुर और मुरादाबाद में सफल संचालन के बाद अब हल्द्वानी में एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियो स्थापित किया गया है। यह शोरूम कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय हाईटेक डोर एवं विंडो सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें अत्याधुनिक उत्पादों के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि टोस्टम विश्व के अग्रणी ब्राण्डों में शामिल है, जिसकी पहचान उसकी उत्कृष्ट गुणवत्ता, मजबूती, आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक है। इसके उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ ऊर्जा दक्ष भी हैं तथा लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में आधुनिक, सुरक्षित और आकर्षक डोर-विंडो सिस्टम प्रत्येक घर और व्यावसायिक भवन की आवश्यकता बन चुके हैं।

ललित मिगलानी ने कहा कि एटीएस इंटरप्राईजेज का उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सर्वाेत्तम समाधान उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता और ध्येय है। उन्होंने कहा कि जो लोग नया घर बना रहे हैं अथवा अपने पुराने घर, कार्यालय या व्यावसायिक प्रतिष्ठान का नवीनीकरण (रेनोवेशन) कराना चाहते हैं, वे एक बार टोस्टम स्टूडियो अवश्य आएं और यहां उपलब्ध आधुनिक उत्पादों एवं तकनीकी सुविधाओं की जानकारी लें।

कार्यक्रम में विवेक सक्सेना, भारत भूषण चुघ, जेबी सिंह, राजेन्द्र बिष्ट, हरनाम चौधरी, डॉ रवि फुटेला, डॉ अनुपमा रवि फुटेला पंकज पंकज पंकज banga अशोक सरना, शिवम ठुकराल, सौरभ, सोमन, नरेश चंदौला, बाला अदलखा, अशोक गोल्डी, संजय अदलखा, मोहन गोयल, रौनिक नारंग, जगदीश टंडन, प्रदीप बिष्ट, मनीष छाबड़ा, समरवीर सिंह, अमरीक चावला, गोल्डी पसरीचा, मानिक अरोरा, अशोक चावला, अशोक गुंबर, हिमांशु मिड्डा जगदीश टंडन नवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close