Friday 18/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी – खेल महाकुंभ 2026 में उधम सिंह नगर के योगासन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।चम्पावत को हराकर जनपद देहरादून बना चैंपियन।रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें-डीएमउच्चाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) डॉ. संजय पांडेय के निर्देशन में टीबी मुक्तअब ग्रामीण क्षेत्रों को भी चमकाने के लिए जुटे महापौर विकास शर्मासितारगंज सर्वसम्मति से संजय गोयल अग्रवाल सभा के अध्यक्ष चुने गएएयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का सितारगंज महेंद्र सिंह मेमोरियल विद्यालय का दौरानेत्रदान कर अमर हो गईं कृष्णावंती छाबड़ा, दो लोगों की जिंदगी होगी रोशननानकमत्ता में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी करवाई
राज्य

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी – खेल महाकुंभ 2026 में उधम सिंह नगर के योगासन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

रुद्रपुर। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी, खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से अंडर-14, अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा अंडर-25 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 300 से 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।

जानकारी देते हुए योगा कोच मंजू राणा ने बताया कि अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर बालक वर्ग में उदित भट्ट व देवेश सिंह बिष्ट की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता, वहीं अंडर-19 आर्टिस्टिक सिंगल बालक वर्ग में हार्दिक सिंह बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया और अंडर-19 आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग में तनिष्का सांगवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों में उदित भट्ट, देवेश सिंह बिष्ट और हार्दिक सिंह बिष्ट रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल के छात्र हैं जबकि तनिष्का सांगवान आर.ए.एन. स्कूल की छात्रा हैं। सरकार की ओर से प्रोत्साहन के तौर पर खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, टी शर्ट, खेल सामग्री, जूते-मोजे व आने-जाने का भत्ता भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जेसीज पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती, जिला डीएसओ श्रीमती जानकी कार्की सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

भवदीय,
मंजू राणा
योगा कोच, उधम सिंह नगर
मोबाइल – +918193812120

Check Also
Close