Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
राज्य

अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सितारगंज पुलिस की चेकिंग के दौरान कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की रात्रि पुलिस टीम गुजरात अम्बुजा को जाने वाले सर्विस रोड स्थित तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक की कमर के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू गंगवार पुत्र विश्वम्बर दयाल गंगवार, निवासी ग्राम पुल खमरिया, चौकी शाही, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत, उम्र 19 वर्ष बताया।पुलिस के मुताबिक बरामद अवैध हथियार और कारतूस के संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 468/2026, धारा 25(1-ख)(क) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी:01 अवैध तमंचा 315 बोर01 जिंदा कारतूस 315 बोरपुलिस टीम में शामिल:प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही, कांस्टेबल कमल गहतौड़ी एवं कांस्टेबल अर्जुन नग्न्याल।

Check Also
Close