शिक्षक भविष्य निर्माता होता है – डॉ स्वामी चंद्रा

देहरादून। आज राजपुर रोड़ स्थित वेगा ज्वेलर्स देहरादून में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के शेत्र में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को ”श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान- 2026” से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ स्वामी एस चंद्रा (प्रांत संयोजक, अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ, उत्तराखंड प्रांत) ने उपस्थित सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया।
समारोह में सर्व प्रथम सभी अतिथियों का चंदन का टीका लगा कर स्वागत किया गया।
श्रीमती प्रेरणा मित्तल ने डॉ स्वामी एस चंद्रा को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वामी ने कहा आज यहाँ सम्मानित होने वाले शिक्षकों का एक सुंदर गुलदस्ता बनाया गया है, शिक्षक दिवस पर इस प्रकार के कार्यकम से हम उन सभी शिक्षकों को सम्मानित कर सकते हैं जो बिना किसी दिखावे से दूर अपना कार्य कर रहे हैं। समारोह में कुछ मनोरंजन की दृष्टि से तम्बोला, तोल- मोल के बोल, प्रश्नोत्तरी, डॉ बसंती मठपाल ने बुग्याल पर सुंदर कविता सुनाई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यकम में सम्मानित होने वालों में राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला से सर्वश्री मन मोहन बहुगुणा, रामा कृष्णा इंस्टीट्यूट से श्रीमती संध्या नेगी, एसजीआरआर की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बसंती मठपाल, अक्षयपात्र फाउंडेशन से श्रीमती प्रीति राणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर- हरिद्वार से राजेश चौहान, दून प्रेजीडेंसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती सविता गोयल सहित अन्य शिक्षा के शेत्र में विशेष योगदान देने वालों को अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र से सम्मानित किया गया।
डॉ स्वामी एस चंद्रा ने कहा कि बच्चों का भविष्य निर्माता शिक्षक ही होता है, क्योंकि शिक्षक/गुरु के बताए गए मार्ग पर चल कर ही शिष्य अपनी मंजिल पा सकता है।
इस अवसर पर श्रीमती प्रेरणा मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया, दीपांशु मित्तल, दीपक शेहरावत, मीनू गुप्ता, शालिनी, निकिता, सजवाण ने सभी शिक्षकों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। बहुगुणा जी ने वेगा ज्वेलर्स के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों के लिए बहुत अच्छी पहल होगी। श्रीमती सविता गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अपने अपने क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ाता है। अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। सभी ने भरपूर आनंद लिया।
