Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

भूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहत

रुद्रपुर। भूरारानी–शांति बिहार –छतरपुर मार्ग के लंबे समय से जर्जर हालात को देखते हुए अब क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने शुक्रवार को विधिवत फीता काटकर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। राज्य योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा 2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण मार्ग का हॉटमिक्स निर्माण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भूरारानी–शांति बिहार -छतरपुर मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह मार्ग सिडकुल-हल्द्वानी मार्ग पर जाकर जुड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोग इसका उपयोग करते हैं। पिछले करीब 12 से 15 वर्षों से मार्ग की स्थिति जर्जर बनी हुई थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि क्षेत्र में पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में नई कॉलोनियां विकसित हुई हैं, जिसके चलते इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा है। क्षेत्रवासियों से लगभग दो वर्ष पूर्व उन्होंने इस मार्ग के निर्माण का वादा किया था। उन्होंने कहा कि जनता से किया गया वादा पूरा करते हुए मार्ग को राज्य योजना से स्वीकृत कराया गया और अब लोक निर्माण विभाग के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिली है। विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से खस्ताहाल पड़े अनेक मार्गों का निर्माण एवं सुधार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के विजन के साथ रुद्रपुर क्षेत्र में सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग के निर्माण से आसपास के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और सिडकुल व हल्द्वानी मार्ग की कनेक्टिविटी भी सुगम होगी। विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक शिव अरोरा का मिष्ठान खिलाकर आभार व्यक्त किया और लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।
इस अवसर पर गछतरपुर प्रधान हरीश भट्ट, धर्मपुर प्रधान दीपक गोस्वामी, वरिष्ठ नेता गुलाब सिरोही, दीपनारायण मौर्य, साहब सिंह, शमशेर सिंह शेरा, गोविन्दर सिंह, हरदयाल सिंह, गुरमेज सिंह, प्रदीप नामधारी, आसदीप नामधारी, मनोज चौबे, सेवा सिंह, अनिल राजभर, लोकेश परिहार, नरेंद्र सिरोही, पुष्पेंद्र सिरोही एवं जितेन्दर सिरोही सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Check Also
Close